Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान से हारने के बाद इंग्लैंड का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सफर खत्म हो गया है। अफगानिस्तान ने एक बार फिर से इंग्लैंड को आईसीसी इवेंट में गहरा जख्म दिया है। इससे पहले अफगान टीम ने वनडे विश्व कप 2023 में भी इंग्लैंड को हराया था। वहीं, इस हार के बाद इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर काफी निराश दिखे और उन्होंने अपनी कप्तानी को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।
क्या कप्तानी छोड़ने वाले हैं बटलर?
चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान से मिली हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने अपनी कप्तानी को लेकर कहा कि “मैं अभी कोई भावनात्मक बयान नहीं देना चाहता हूं। इसको लेकर अभी कुछ भी कहना मुश्किल है लेकिन हमें आगे सभी संभावनाओं पर भी विचार करना होगा। मैंने कप्तानी का भरपूर आनंद लिया है कुछ लोग कहते हैं कि ये मेरे लिए नहीं है लेकिन मैं कप्तानी पसंद करता हूं और इसको एंजॉय भी करता हूं।”
अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं चला बटलर का बल्ला
अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के सामने मैच को जीतने के लिए 326 रन का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 317 रन ही बना पाई थी। जोस बटलर एक बार फिर से बल्लेबाजी में फ्लॉप साबित हुए। इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए बटलर ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 38 रन बनाए थे।
चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुई इंग्लैंड टीम
टूर्नामेंट में इंग्लैंड की ये लगातार दूसरी हार थी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए मैच में भी इंग्लिश टीम को हार का सामना करना पड़ा था। लगातार 2 हार के साथ इंग्लैंड की टीम अब चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई है।
संबंधित खबरें
मुकेश चौधरी ने 5 विकेट हॉल लेकर मचाया धमाल, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
42 mins agoAsian Games 2026: भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, रेसलिंग में सुजीत कलकल ने फहराया तिरंगा
1 hr agoअंकुश पंघाल ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया भारत का मान
2 hrs agoयुजवेंद्र चहल ने रेड बॉल क्रिकेट से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप 2027 से पहले किया बड़ा फैसला
2 hrs agoलवलीना के बाद बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा का कमाल, जीता गोल्ड मेडल; अब तक भारत को मिले 73 पदक
2 hrs agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया या जारी रहेगा नो हैंडशेक? जानें क्या कहते हैं IOC के नियम
3 hrs agoAsian Games 2026: कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK फाइनल मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स
3 hrs agoIND vs WI Live Streaming: फ्री में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच कैसे देख सकते हैं? ये रहा आसान तरीका
4 hrs agoIND vs PAK: एक या 2 नहीं… ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए पूरा गणित
4 hrs agoन्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines