हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: जो पोंटिंग-कुक नहीं कर सके वो मुकाम हासिल करेंगे Joe Root, नाम जुड़ेगी बड़ी उपलब्धि

Joe Root IND vs ENG: जो रूट के पास एजबेस्टन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका होगा।

विज्ञापन
Joe Root

IND vs ENG: पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 1-0 की बढ़त ले चुकी है। हेडिंग्ले में बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लिश टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से मैदान मारा। बेन डकेट की धांसू पारी के बूते इंग्लैंड ने 371 रनों के विशाल लक्ष्य को चेज कर डाला। डकेट के अलावा जैक क्राउली और जो रूट ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया। रूट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 53 रन जड़े और वह टीम को जीत दिलाकर लौटे। एजबेस्टन में होने वाले दूसरे टेस्ट में रूट के पास बड़ा मुकाम हासिल करने का सुनहरा मौका होगा।

रूट के नाम जुड़ेगी बड़ी उपलब्धि

दरअसल, भारत के खिलाफ खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में जो रूट पहले से ही टॉप पर काबिज हैं। रूट 31 मैचों में 2927 रन ठोक चुके हैं। दूसरे टेस्ट में अगर रूट 73 रन और बनाने में सफल रहते हैं, तो वह टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट में 3 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। यह मुकाम अब तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज हासिल नहीं कर सका है। रूट के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रिकी पोंटिंग का नाम है, जिन्होंने भारत के खिलाफ खेलते हुए 2555 रन बनाए। वहीं, एलिस्टर कुक 2431 रन के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

रूट को रास आता है एजबेस्टन का मैदान

जो रूट को एजबेस्टन का मैदान खूब रास आता है। इस ग्राउंड पर रूट ने अब तक कुल 9 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान खेली 16 पारियों में इंग्लिश बल्लेबाज ने 70.76 की बेमिसाल औसत से खेलते हुए 920 रन ठोके हैं। रूट एजबेस्टन में 3 शतक और पांच फिफ्टी भी जमा चुके हैं। अब इंग्लैंड टीम यही उम्मीद करेगी कि रूट इस बेमिसाल रिकॉर्ड को भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी बरकरार रखने में सफल रहें।

विज्ञापन

इंग्लैंड ने चेज किया दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

हेडिंग्ले में इंग्लैंड के बल्लेबाजों का प्रदर्शन जोरदार रहा। इंग्लिश टीम ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य चेज करते हुए 5 विकेट से जीत का स्वाद चखा। भारत से मिले 371 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड ने बेन डकेट की 149 रन की धांसू पारी के बूते आसानी से चेज कर लिया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola