IND vs ENG: पूरी भारतीय टीम से ज्यादा शतक लगा चुका है इंग्लैंड का ये खिलाड़ी, आंकड़े देख फटी रह जाएंगी आंखें

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज होने वाली है। हालांकि इंग्लैंड का एक खिलाड़ी पूरी टीम इंडिया पर भारी पड़ सकता है।

IPL 2025 - 2025-05-27T161605.753
विज्ञापन

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले ही यह साफ हो गया है कि टीम इंडिया को इस बार कड़ी टक्कर मिलने वाली है। जहां भारतीय खिलाड़ी टी20 मैच खेलकर इंग्लैंड पहुंच रहे हैं, वहीं इंग्लैंड की टीम पहले से ही टेस्ट मोड में आ चुकी है। हाल ही में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट खेला है, जिससे उनकी तैयारियां और मजबूत हो गई हैं।

एक खिलाड़ी सब पर भारी

इस सीरीज में एक ऐसा खिलाड़ी है जो अकेले ही पूरी भारतीय टीम पर भारी पड़ सकता है। हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट की। आंकड़ों के अनुसार, जो रूट ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 36 शतक लगाए हैं। वहीं भारतीय स्क्वाड के सभी खिलाड़ियों को मिला दिया जाए, तो उनके बल्ले से अब तक कुल 29 शतक ही निकले हैं। इसका मतलब साफ है कि जो रूट अकेले ही भारतीय टीम के मुकाबले अधिक टेस्ट शतक जमा चुके हैं।

विज्ञापन

रोहित विराट की खलेगी कमी?

इस बार भारत के लिए चुनौती और भी बड़ी इसलिए हो जाती है क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। दोनों खिलाड़ियों ने सीरीज के ऐलान से पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उनकी गैरमौजूदगी में शुभमन गिल को नया टेस्ट कप्तान बनाया गया है। शुभमन गिल पहले भी टी20 इंटरनेशनल और आईपीएल में कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी एक अलग ही स्तर की जिम्मेदारी होती है।

अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी होंगी कि क्या शुभमन गिल की अगुआई में यह युवा और कम अनुभवी भारतीय टीम इंग्लैंड की मजबूत टीम के सामने टिक पाएगी या नहीं। मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है और भारतीय टीम को जीत हासिल करने के लिए पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरना होगा।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ