Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

‘मेरा दिल टूट गया…’, T20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले टीम इंडिया से बाहर होने पर जितेश शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

Jitesh Sharma on T20 World Cup Snub: हर एक खिलाड़ी का सपना होता है कि वो टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप खेले. हालांकि, जितेश शर्मा की किस्मत इस मामले में खराब रही. वो लगातार टी20 टीम का हिस्सा थे लेकिन वर्ल्ड कप से ठीक पहले उन्हें भारतीय स्क्वाड से बाहर कर दिया गया. अब उन्होंने इस चीज पर आखिरकार चुप्पी तोड़ी है.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Jan 14, 2026 13:10
Jitesh Sharma on T20 World Cup Snub
जितेश ने तोड़ी चुप्पी

Jitesh Sharma on T20 World Cup Snub: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वाड का ऐलान कुछ हफ्तों पहले हो गया था. जितेश शर्मा का नाम टीम में नहीं था और ये देखकर हर कोई हैरान था. जितेश इसके पहले लगातार टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा थे और उन्हें लोअर मिडल ऑर्डर में खेलने के मौके भी मिल रहे थे. हालांकि, बड़े टूर्नामेंट से ठीक पहले बाहर किया जाना उन्हें हैरान कर गया. अब जितेश ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी और बताया कि वर्ल्ड कप की टीम में सिलेक्ट नहीं होने पर उनका दिल टूट गया था.

‘मेरा दिल टूट गया था’

जितेश शर्मा ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड से बाहर होने पर खुलकर बात की. उन्होंने क्रिकट्रैकर से बातचीत के दौरान कहा, ‘मेरा दिल टूट गया था. मैंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए काफी मेहनत की थी. हालांकि, किस्मत को ये मंजूर नहीं था और मैं इससे भाग नहीं सकता. उस समय मैं सुन्न था और मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा. अपने परिवार के साथ समय बिताने और दिनेश कार्तिक से बात करने पर मुझे आगे बढ़ने में मदद मिली.’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- हरमनप्रीत कौर ने WPL में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय खिलाड़ी

---विज्ञापन---

सिलेक्ट होने की उम्मीद कर रहे थे जितेश

जितेश शर्मा ने बातचीत के दौरान ये भी बताया कि उन्हें टीम में सिलेक्ट होने की उम्मीद थी और उन्हें पता नहीं था कि वो बाहर हो जाएंगे. उन्होंने कहा, ‘स्क्वाड के ऐलान से पहले मुझे पता तक नहीं था कि मैं बाहर हूं. इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब सिलेक्टर्स ने जवाब दिया, तो मैं उनकी बात से सहमत था. उनके पास सही कारण था. बाद में मैंने कोच और सिलेक्टर्स से बातचीत की. मुझे ऐसा लगा कि बाहर करने का कारण ठीक था. उन्होंने मुझे जो समझाया, वो मैं अच्छी तरह समझ गया.’

जितेश का टी20 अंतर्राष्ट्रीय में प्रदर्शन

जितेश शर्मा ने भारत के लिए अब तक 16 टी20 मैचों में हिस्सा लिया है. उन्होंने इसी बीच 12 पारियों में 162 रन बनाए हैं, जिसमें से 3 बार वो नॉटआउट वापस आए. उनका स्ट्राइक रेट 151.40 का रहा है और उनका सर्वाधिक स्कोर 35 रन है. उन्होंने मुख्य रूप से फिनिशर का किरदार ही टीम इंडिया में निभाया है.

ये भी पढ़ें:- WPL के इन मैचों में फैंस को नहीं मिलेगी स्टेडियम में एंट्री, बड़ी वजह आई सामने

First published on: Jan 14, 2026 01:09 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.