हेड कोच के लिए राहुल द्रविड़ ने दोबारा क्यों नहीं किया अप्लाई? जय शाह ने कर दिया साफ

Jay Shah Rahul Dravid Team India Head Coach: बीसीसीआई सचिव जय शाह ने राहुल द्रविड़ के टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए दोबारा आवेदन न करने की वजह बताई है। शाह ने बारबाडोस में इसका खुलासा किया।

Jay Shah Rahul Dravid

Jay Shah Rahul Dravid

Jay Shah Rahul Dravid Team India Head Coach: टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतकर करोड़ों सपनों को पूरा कर दिया है। इस जीत की खुशी हर किसी के चेहरे पर दिखाई दे रही है। टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ को भी इस ट्रॉफी के जीतने के बाद शानदार फेयरवैल मिला है। द्रविड़ के कार्यकाल का ये आखिरी मैच था। अब वह टीम इंडिया के साथ दिखाई नहीं देंगे।

विज्ञापन

भारतीय टीम को जल्द ही नया कोच भी मिल जाएगा। गौतम गंभीर इसके लिए बड़े दावेदार बने हुए हैं। वैसे राहुल द्रविड़ चाहते, तो इस पद के लिए दोबारा आवेदन कर सकते थे। बीसीसीआई भी उनका कॉन्ट्रेक्ट रिन्यू कर सकता था। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। अब बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस मामले पर स्थिति साफ करने की कोशिश की है। उन्होंने बताया है कि राहुल द्रविड़ ने हेड कोच पद के लिए दोबारा आवेदन क्यों नहीं किया।

विज्ञापन

फैमिली को समय देने के कारण नहीं किया आवेदन

जय शाह ने द्रविड़ के अनुबंध को आगे न बढ़ाने के फैसले के बारे में बारबाडोस में बात की। उन्होंने संवाददाताओं से कहा- राहुल द्रविड़ ने मुझसे कहा कि पारिवारिक प्रतिबद्धताओं के कारण वह ये पद छोड़ना चाहते हैं। इसके बाद मैंने उन्हें अनुबंध बढ़ाने के लिए मजबूर नहीं किया। जय शाह ने आगे कहा- हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट की सेवा की है।

विज्ञापन

राहुल द्रविड़ की बड़ी भूमिका

जय शाह ने कहा- पिछले साढ़े पांच साल से वह इसके लिए समर्पित रहे हैं। तीन साल तक नेशनल क्रिकेट एकेडमी में डायरेक्टर और फिर ढाई साल से टीम इंडिया के कोच के रूप में उनकी भूमिका हमारे लिए मायने रखती है। जय शाह ने कहा कि भारत की जीत में जितनी बड़ी भूमिका रोहित शर्मा की है, उतनी ही राहुल द्रविड़ की भी है। वह टीम इंडिया को 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल तक लेकर गए और अब वह इस काम को पूरा करना चाहते थे।

विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में मिलेगा नया कोच

जय शाह के अनुसार, श्रीलंका के खिलाफ जुलाई के अंत में होने वाली सीरीज के लिए भारतीय टीम को नया कोच मिल जाएगा। फिलहाल जिम्बाब्वे दौरे पर टीम के साथ वीवीएस लक्ष्मण कोच की भूमिका में रहेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो गौतम गंभीर का नाम लगभग फाइनल है, लेकिन डब्ल्यूवी रमन का नाम भी चर्चा में है। जय शाह ने भी कोच के नाम पर चुप्पी साध रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ