Champions Trophy 2025: बीसीसीआई ने मंगलवार को चैम्पियंस ट्रॉफी की नई 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है, जिसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल नहीं है। बुमराह ऑस्ट्रेलिया में लगी चोट से पूरी तरह नहीं उबर सके, जिसकी वजह से वो इस मेगा इवेंट से बाहर हो गए हैं। टीम ने उनकी जगह तेज गेंदबाज हर्षित राणा को मौका दिया है, जो इस समय इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज का हिस्सा हैं। हर्षित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। आइए एक नजर डालते हैं कि बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज की जगह हर्षित को चुना जाना क्या वाकई सिलेक्टर्स का एक समझदारी भरा फैसला है।
सबसे पहले बात कर लेते हैं बुमराह की, जिन्होंने 50 ओवर के फॉर्मेट में देश के लिए 89 मैच खेले हैं और इसमें 149 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट पांच से भी कम रहा है, जो उनका दबदबा दिखाता है। बात करें 23 साल के हर्षित की, तो उन्हें व्हाइट बॉल फॉर्मेट में खेलने का कम अनुभव है। उन्होंने केवल 16 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें वे 26 विकेट लेने में सफल रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अब तक दो वनडे मैच भी खेले हैं, जहां उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।
यह भी पढ़ें: CT 2025: दुबई जाना था पक्का, लेकिन आखिरी समय पर हुआ ‘धोखा’, कप्तान रोहित ने अपने जोड़ीदार के साथ यह क्या किया!
वनडे में हर्षित राणा के आंकड़े
हर्षित ने इन दो मैचों में चार विकेट झटके हैं और भारत के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक बनकर उभरे हैं। हालांकि वे थोड़े महंगे भी रहे हैं। बताया जा रहा है कि कप्तान रोहित शर्मा ने हर्षित को मोहम्मद सिराज पर इसलिए भी तरजीह दी गई है क्योंकि वो नई गेंद से अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। वनडे में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद सिराज को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया।
इस मामले में नंबर वन थे सिराज
2019 में वनडे डेब्यू करने वाले सिराज ने साल 2020 और 2021 में देश के लिए कोई वनडे नहीं खेला था। लेकिन इसके बाद भी वह साल 2020 के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज हैं। सिराज ने इस दौरान 26.9 की स्ट्राइक रेट से 43 मैचों में 71 विकेट झटके। सिराज 2022 से वनडे में दुनिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पेसर हैं।
यह भी पढ़ें: CT 2025: वरुण को लाने के लिए यशस्वी की चढ़ा दी गई बलि, कहीं बड़ी चूक तो नहीं कर बैठे हैं सिलेक्टर्स
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
48 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines