हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आईसीसी ने माना बुमराह का लोहा, विराट के बाद ये कारनामा करने वाले बने भारतीय क्रिकेटर

ICC Men’s Cricketer of The Year: साल 2024 में शानदार प्रदर्शन करने के लिए अब जसप्रीत बुमराह को आईसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है।

विज्ञापन
jasprit bumrah

ICC Men’s Cricketer of The Year: साल 2024 में टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन किया था। घरेलू पिचों से लेकर विदेशों तक में बुमराह ने विपक्षी बल्लेबाजों के स्टंप उखाड़े थे। साल 2024 में बुमराह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे। अब आईसीसी ने भी बुमराह के प्रदर्शन का लोहा माना है। बुमराह को आईसीसी पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है।

बुमराह को मिला सर गारफील्ड सोबर्स अवॉर्ड

जसप्रीत बुमराह को आईसीसी पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए सर गारफील्ड सोबर्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आखिरी बार ये अवॉर्ड टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को मिला था। बुमराह के अलावा ये अवॉर्ड पूर्व भारतीय महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और आर अश्विन भी जीत चुके हैं।

इन खिलाड़ियों पर भारी पड़े बुमराह

साल 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले इंग्लैंड के जो रूट, ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और इंग्लैंड हैरी ब्रूक का नाम भी इस लिस्ट में शामिल था, लेकिन जसप्रीत बुमराह इन सभी खिलाड़ियों पर भारी पड़ते हुए दिखाई दिए। इससे पहले बुमराह को टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Ranji Trophy: बचपन के किस दोस्त को विराट कोहली ने लगाया गले? तस्वीरों में देखें याराना

टी20 विश्व कप 2024 में बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। इस पूरे टूर्नामेंट में बुमराह का प्रदर्शन कमाल का रहा था। बुमराह ने टी20 विश्व कप 2024 में गेंदबाजी करते हुए 15 विकेट चटकाए थे। जिसके लिए उनको प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था।

विज्ञापन

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में किया था कमाल

ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था। इस पांच मैचों की सीरीज में बुमराह ने गेंदबाजी करते हुए 32 विकेट चटकाए थे। जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था।

ये भी पढ़ें:- कप्तानी से विराट कोहली की ‘तौबा-तौबा’, ठुकरा दिया ऑफर, 25 साल के खिलाड़ी की कैप्टेंसी में खेलने को तैयार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola