जेम्स एंडरसन कर सकते हैं संन्यास का ऐलान, रिपोर्ट में किया गया दावा

James Anderson May Announce Retirement: स्टार गेंदबाज जेम्स एंडरसन जल्द ही टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो सकते हैं। द गार्जियन की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है।

James Anderson

James Anderson

James Anderson May Announce Retirement: इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज जेम्स एंडरसन इस साल गर्मियों के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। द गार्जियन की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, एंडरसन ने इंग्लैंड के टेस्ट कोच ब्रेंडन मैकुलम से इस बारे में बातचीत की है। मैकुलम न्यूजीलैंड से यूके की यात्रा कर व्यक्तिगत रूप से एंडरसन से मिलने गए। इंग्लिश क्रिकेट मैनेजमेंट उनके भविष्य पर विचार कर रहा है।

सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले तीसरे गेंदबाज

एंडरसन ने अपने करियर में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। वह इस साल की शुरुआत में भारत दौरे पर आए थे। जहां उन्होंने अंतिम मैच में 700 टेस्ट विकेट हासिल करने का कीर्तिमान बनाया था। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज हैं। उनकी उम्र 41 साल है। जुलाई में वह 42 साल की उम्र पूरा कर लेंगे। उस वक्त इंग्लैंड की टीम वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलेगी। वह श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। श्रीलंका सीरीज की शुरुआत एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में होगी। यह एंडरसन का घरेलू मैदान है।

भारत के खिलाफ मार्च में खेला था आखिरी टेस्ट

जेम्स एंडरसन ने इस साल मार्च में भारत के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट खेला था। जबकि आखिरी वनडे मार्च 2015 और टी-20 इंटरनेशनल नवंबर 2009 में खेला था। एंडरसन ने 187 मैचों की 348 इनिंग्स में 700 विकेट चटकाए हैं। वनडे में उनके नाम 194 मैचों में 269 और टी-20 के 19 मैचों में 18 विकेट दर्ज हैं। एंडरसन ने 2003 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। उनके नाम 187 कैप का रिकॉर्ड है।

सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले दूसरे प्लेयर

एंडरसन सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे आगे सचिन तेंदुलकर हैं। एंडरसन के संन्यास को लेकर पिछले साल भी काफी चर्चा हुई थी। तब उन्होंने कहा था कि वह गर्मियों में इंग्लैंड की टीम में अपनी जगह बनाना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि एंडरसन शनिवार को अपने भविष्य के बारे में चल रही चर्चा को खुद सामने ला सकते हैं। इंग्लैंड की टीम 2025 में भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेगी। टीम इसके बाद न्यूजीलैंड और पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में एशेज का आयोजन होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ