James Anderson Tells What he Told Shubman Gill Dharamshala Test Got Him Out After Two Balls

जेम्स एंडरसन ने खोला राज, धर्मशाला टेस्ट में शुभमन गिल से कही थी ये बात? फिर 2 गेंद बाद ही मिला था विकेट

James Anderson on Talk With Shubman Gill: धर्मशाला टेस्ट में जेम्स एंडरसन ने भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल से कुछ बातचीत की थी। इसके दो गेंद बाद ही एंडरसन ने गिल को आउट कर दिया था। तभी से चर्चा थी कि आखिर एंडरसन ने गिल से क्या कहा था। इस पर काफी चर्चा हुई। अब इंग्लिश गेंदबाज ने इसके पीछे से पर्दा हटा दिया है।

James Anderson on Talk With Shubman Gill Dharamshala Test: इंग्लैंड के 41 वर्षीय स्टार तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने धर्मशाला टेस्ट में 700 विकेट पूरे करके इतिहास रचा था। वह दुनिया के पहले ऐसे तेज गेंदबाज बने थे जिन्होंने टेस्ट में 700 विकेटों का आंकड़ा छुआ था। मगर इस मैच में शुभमन गिल के साथ उनकी एक बातचीत हुई थी इसको लेकर भी काफी चर्चा हो रही थी। दरअसल शुभमन गिल शतक लगाकर बल्लेबाजी कर रहे थे और उसी वक्त एंडरसन ने उनके पास जाकर उनसे कुछ कहा था। फिर दो गेंद बाद ही एंडरसन ने उनका विकेट ले लिया था। हर कोई जानना चाहता था कि एंडरसन ने गिल से ऐसा क्या कहा?

विज्ञापन

इस मामले पर इंग्लैंड की बल्लेबाजी के दौरान जॉनी बेयरस्टो और शुभमन गिल के बीच भी बहस होती दिखी। इस मामले में सरफराज खान और ध्रुव जुरेल भी शामिल हो गए थे। बेयरस्टो ने शुभमन गिल को उसी मामले पर स्लेज करने की कोशिश की थी। अब एंडरसन ने मैच के कुछ दिन बाद ही बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस बात का राज खोला है कि उन्होंने गिल से क्या कहा था और दो गेंद बाद ही उन्हें गिल का विकेट मिल गया।

विज्ञापन

क्या बोले थे एंडरसन?

इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने बीबीसी टेलएंडर्स पोडकास्ट में शिरकत की और बताया,’मैंने उनसे (शुभमन गिल से) कुछ ऐसा कहा था कि क्या आप भारत के बाहर कुछ रन बना पाते हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह आपका रिटायरमेंट का वक्त है। फिर दो गेंद के बाद ही मैंने उनको आउट कर दिया।’

विज्ञापन

तीन भारतीय खिलाड़ियों से हुई बेयरस्टो की बहस

इसी बात पर इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान जॉनी बेयरस्टो ने गिल से मजे लेने की कोशिश की थी। लेकिन गिल ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया था और कहा था कि वह 100 बना चुके थे क्या आप (बेयरस्टो) वहां तक पहुंच पाए। फिर ध्रुव जुरेल और सरफराज खान के भी कमेंट इस मामले में वायरल हुए थे। यह लड़ाई और मैदान पर हुई तनातनी काफी चर्चा में रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ