---विज्ञापन---

खेल

IND vs NAM: टीम इंडिया की बढ़ गई टेंशन! बुमराह की गेंद से मैच विनर खिलाड़ी हुआ चोटिल

Ishan Kishan Injury: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं. ईशान को पैर के अंगूठे में जसप्रीत बुमराह की गेंद लगी, जिसके बाद वह काफी दर्द में नजर आए.

Author Edited By : Sanjeet
Updated: Feb 11, 2026 20:23
Team India
Team India

IND vs NAM, Ishan Kishan Injury: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम गुरुवार, 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी. लेकिन मैच से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ट्रेनिंग के दौरान चोटिल हो गए. उन्हें नेट सेशन के दौरान जसप्रीत बुमराह की गेंद खेलते वक्त चोट लगी. हालांकि, ईशान की चोट कितनी गंभीर है, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है.

ईशान किशन को लगी चोट!

दरअसल, नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया प्रैक्टिस कर रही थी. ईशान किशन नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस कर रहे थे, तभी जसप्रीत बुमराह की एक घातक गेंद ईशान के बाएं पैर के अंगूठे पर जा लगी. चोट लगने के बाद ईशान काफी दर्द में दिखे और बल्ला छोड़कर मैदान पर लेट गए. इसके बाद फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे और उनकी चोट की चांज कर पेन रिलीफ स्प्रे लगाया गया. हालांकि, कुछ देर आराम करने के बाद ईशान ने करीब 5 मिनट तक फिर से बल्लेबाजी भी की और आखिर में वे ठीक नजर आए.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- AUS vs IRE: जैम्पा और एलिस ने गेंद से बरपाया कहर, ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को रौंदकर किया विजयी आगाज

अभिषेक शर्मा हो गए फिट

वहीं, टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर यह है कि अभिषेक शर्मा अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. अभिषेक पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और पेट में इन्फेक्शन के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था. लेकिन अब वह पूरी तरह से ठीक हो गए हैं. तिलक वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभिषेक को आज यानी बुधवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है, लेकिन वह मैच में खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला मैच वाले दिन ही होगा.

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का स्क्वॉड 

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज.

ये भी पढें- भारत के खिलाफ मैच से पहले नामीबिया के क्रिकेटर के बोल वचन, ‘मेन इन ब्लू’ को लेकर कह दी बड़ी बात

First published on: Feb 11, 2026 07:49 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.