टी20 वर्ल्ड कप 2026 से अचानक बाहर हुआ ये खिलाड़ी, तुरंत रिप्लेसमेंट का भी ऐलान

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएई की टीम में अचानक बदलाव देखने को मिला मोहम्मद जोहैब ने अचानक इस ग्लोबल क्रिकेट टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा, उनकी जगह नए खिलाड़ी को रिप्लेस किया है, जिसकी मंजूरी आईसीसी की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने दे दी है.

UAE Cricket Team

UAE Cricket Team

Muhammad Zohaib Replaced By Haider Shah In UAE Team: आईसीसी की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएई कीटीम में मोहम्मद ज़ोहैब की जगह हैदर शाह को शामिल करने की मंजूरी दे दी है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की एक रिलीज में बुधवार 11 फरवरी को बिना कोई वजह बताए कहा गया, ‘हैदर, जिन्होंने 16 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, उनको जोहैब के टीम से हटने के बाद रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया है, क्योंकि खिलाड़ी की मेंटल हेल्थ और टीम वेलफेयर से जुड़ी दिक्कतों की वजह से उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था.’

विज्ञापन

ETC की मंजूरी जरूरी

किसी खिलाड़ी की जगह लेने के लिए इवेंट टेक्निकल कमेटी की मंजूरी जरूरी है, तभी खिलाड़ी को ऑफिशियली टीम में शामिल किया जा सकता है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ETC में वसीम खान – ICC जनरल मैनेजर – क्रिकेट (ICC रिप्रेजेंटेटिव), गौरव सक्सेना (IBC रिप्रेजेंटेटिव), हेमांग अमीन (होस्ट रिप्रेजेंटेटिव), शॉन पोलक (इंडिपेंडेंट रिप्रेजेंटेटिव) शामिल हैं.

विज्ञापन

बदलाव के बाद यूएई की पूरी टीम

मोहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, आर्यांश शर्मा, ध्रुव पराशर, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मयंक कुमार, मोहम्मद अरफान, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद जवादुल्लाह, हैदर शाह, रोहिद खान, सोहैब खान और सिमरनजीत सिंह.

विज्ञापन

ग्रुप डी में UAE

यूएई को टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप डी में रखा गया है जिसमें उनके अलावा दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और कनाडा है. यूनाइटेड अरब अमीरात को इस ग्लोबल टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 विकेट की करारी हार का सामना करना पड़ा था.

T20 World Cup 2026 में UAE का पूरा शेड्यूल

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026: संयुक्त अरब अमीरात का पूरा कार्यक्रम

तारीखमुकाबलावेन्यूलोकल टाइममैच का नतीजा
10 फरवरी 2026न्यूज़ीलैंड बनाम संयुक्त अरब अमीरातएमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई15:00 बजेन्यूजीलैंड 10 विकेट से जीता
13 फरवरी 2026कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरातफिरोजशाह कोटला मैदान, दिल्ली15:00 बजे
16 फरवरी 2026अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरातफिरोजशाह कोटला मैदान, दिल्ली11:00 बजे
18 फरवरी 2026दक्षिण अफ्रीका बनाम संयुक्त अरब अमीरातफिरोजशाह कोटला मैदान, दिल्ली11:00 बजे

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ