NZ vs SA: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 मार्च को खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है. हालांकि दूसरे मैच से पहले टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम का स्टार फिरकी गेंदबाज चोटिल हो गया है.
सीरीज से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी
दूसरे मैच से पहले ईश सोढ़ी अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए. प्रैक्टिस सेशन के दौरान सोढ़ी को अंगूठे पर चोट लग गई. स्कैन से पता चला है कि उनका अंगूठा टूट गया है. उनकी उंगली ठीक होने में कम से कम 4 सप्ताह समय लगेगा. दूसरे और तीसरे मैच के लिए लॉकी फर्ग्यूसन के टीम में शामिल होने के कारण अगले मैच के लिए किसी भी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 की टिकट कैसे बुक करें? यहां मिलेगी ऑनलाइन और ऑफलाइन सेल की पूरी डिटेल
टीम ने जारी किया बयान
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी-20 मैच 17 मार्च को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा. न्यूजीलैंड टीम ने बयान जारी करते हुए कहा "विश्व कप अभियान के बाद वह घरेलू प्रशंसकों के सामने खेलने के लिए उत्सुक थे. टी20 प्रारूप में उन्हें काफी अनुभव है, इसलिए सीरीज के शेष मैचों में उनकी कमी खलेगी. हमें पूरा भरोसा है कि लॉकी के आने से, साथ ही मिच (सैंटनर) और कोल (मैककॉन्ची) के साथ, हमारे पास अगले दो मैचों के लिए पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं. इससे पहले कि टीम अंतिम दो मैचों के लिए तैयार हो.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड का स्क्वाड
मिचेल सेंटनर (कप्तान), केटीन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर (विकेट कीपर), डेवोन कॉनवे (विकेट कीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फाउल्केस, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, निक केली, टॉम लैथम (विकेट कीपर), जेडन लेनोक्स, कोल मैककॉन्ची, जिमी नीशम, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ.
NZ vs SA: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 मार्च को खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है. हालांकि दूसरे मैच से पहले टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम का स्टार फिरकी गेंदबाज चोटिल हो गया है.
सीरीज से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी
दूसरे मैच से पहले ईश सोढ़ी अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए. प्रैक्टिस सेशन के दौरान सोढ़ी को अंगूठे पर चोट लग गई. स्कैन से पता चला है कि उनका अंगूठा टूट गया है. उनकी उंगली ठीक होने में कम से कम 4 सप्ताह समय लगेगा. दूसरे और तीसरे मैच के लिए लॉकी फर्ग्यूसन के टीम में शामिल होने के कारण अगले मैच के लिए किसी भी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 की टिकट कैसे बुक करें? यहां मिलेगी ऑनलाइन और ऑफलाइन सेल की पूरी डिटेल
टीम ने जारी किया बयान
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी-20 मैच 17 मार्च को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा. न्यूजीलैंड टीम ने बयान जारी करते हुए कहा “विश्व कप अभियान के बाद वह घरेलू प्रशंसकों के सामने खेलने के लिए उत्सुक थे. टी20 प्रारूप में उन्हें काफी अनुभव है, इसलिए सीरीज के शेष मैचों में उनकी कमी खलेगी. हमें पूरा भरोसा है कि लॉकी के आने से, साथ ही मिच (सैंटनर) और कोल (मैककॉन्ची) के साथ, हमारे पास अगले दो मैचों के लिए पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं. इससे पहले कि टीम अंतिम दो मैचों के लिए तैयार हो.