Irfan Pathan: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान अब भारत के बेस्ट कमेंटेटर में चुने जाते हैं। क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद इरफान खुलकर भारतीय क्रिकेट पर बात करना पसंद करते हैं। हाल ही में इरफान ने शाहिद अफरीदी के साथ अपना किस्सा साझा किया। उन्होंने साल 2006 के पाकिस्तान दौरे को याद करते हुए अफरीदी को लताड़ा है।
इरफान पठान ने साझा किया किस्सा
इरफान पठान ने साल 2006 में पाकिस्तान दौरे का जिक्र किया, जब फ्लाइट में उनकी तीखी बहस शाहिद अफरीदी से हुई थी। उन्होंने कहा है कि 2006 के दौरे के दौरान, हम कराची से लाहौर की उड़ान से यात्रा कर रहे थे। दोनों टीमें एक साथ यात्रा कर रही थीं। अफरीदी आए और मेरे सिर पर हाथ रखकर मेरे बाल बिगाड़ दिए। उन्होंने मुझसे पूछा, ‘तुम कैसे हो बच्चे?’ मैंने कहा, ‘तुम कब से मेरे पिता बन गए?’। यह बचकाना व्यवहार वास्तव में उनका था। वह मेरे दोस्त नहीं थे।
पाकिस्तान के खिलाफ इरफान पठान ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 67 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि 1 शतक की बदौलत उन्होंने 807 रन भी बनाए हैं।
आईपीएल 2025 कमेंट्री पैनल का हिस्सा नहीं थे इरफान
आईपीएल 2025 में इरफान पठान को कमेंट्री पैनल का हिस्सा नहीं बनाया गया था। हालांकि अब वह सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के लिए कमेंट्री करते हैं। हाल ही में खेली गई भारत-इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में वह सोनी स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री करते हुए देखे गए थे।
इरफान के करियर पर एक नजर
इरफान ने 29 टेस्ट मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 1105 रन बनाने के अलावा 100 विकेट झटके हैं। इसके अलावा 120 वनडे मैच में उन्होंने 1544 रन बनाने के साथ-साथ 173 विकेट झटके हैं। वहीं 24 टी-20 मैच में उन्होंने 172 रन बनाने के अलावा 28 विकेट झटके हैं।
संबंधित खबरें
रोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
50 mins agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
2 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
2 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
11 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
11 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
12 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
13 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines