हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 Points Table: दिल्ली को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाई छलांग, RR को हुआ बड़ा नुकसान

IPL 2026 Points Table: सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराकर आईपीएल 2026 में लगातार तीसरी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम ने पॉइंटस टेबल में एक पायदान की छलांग लगाई है, राजस्थान रॉयल्स को नुकसान हुआ है.

विज्ञापन
IPL 2026, SRH vs DC

IPL 2026 Points Table After SRH vs DC Match: आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराया. हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 243 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था. जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी.

हैदराबाद की इस जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने 68 गेंदों पर नाबाद 135 रनों की धमाकेदार पार खेली. इस पारी में उन्होंने 10 चौक और 10 छक्के जड़े. वहीं, हैदराबाद की इस जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है. दिल्ली को हराकर SRH ने टेबल को छलांग लगाई है, जिससे राजस्थान रॉयल्स को बड़ा नुकसान हुआ है.

तीसरे नंबर पर पहुंची SRH

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 47 रनों से जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में एक पायदान की छलांग लगाते हुए तीसरा स्थान पर पहुंच गई है. इस मैच से पहले टीम तीसरे नंबर पर थी. SRH के खाते में अब 8 अंक और +1.171 नेट रनरेट हो गए हैं. वहीं, हैदराबाद की जीत से राजस्थान रॉयल्स को नुकसान उठाना पड़ा है और टीम एक स्थान नीचे खिसक गई है. राजस्थान की टीम 8 अंकों और +0.820 नेट रनरेट के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गई है. वहीं, हार के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स 5वें स्थान पर ही बनी हुई है. दिल्ली के पास 6 अंक और -0.130 नेट रनरेट है.

विज्ञापन

टॉप पर पंजाब किंग्स का कब्जा

आईपीएल 2026 के पॉइंटस टेबल में पंजाब किंग्स की टीम टॉप पर काबिज है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब की टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय है और 6 में से 5 मैच अपने नाम किए हैं. वहीं, एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. पंजाब के खाते में 11 अंक और +1.420 नेट रनरेट है. वहीं, दूसरे नंबर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम है, जिसके पास 8 अंक और +1.171 नेट रनरेट है.

वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम 6 अंकों और -0.821 के नेट रनरेट के छठे नंबर पर मौजूद है.
इसके बाद मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स क्रमश: 7वें, 8वें और 9वें नंबर पर है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 7 मैचों में सिर्फ एक जीत के साथ सबसे नीच स्थान पर है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- SRH vs DC: केएल राहुल की ये गलती दिल्ली कैपिटल्स को पड़ी भारी, अभिषेक शर्मा ने पलट दी मैच की पूरी कहानी

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारअंकनेट रनरेट
पंजाब किंग्स65011+1.420
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु6428+1.171
सनराइजर्स हैदराबाद7438+0.820
राजस्थान रॉयल्स6428+0.599
दिल्ली कैपिटल्स6336-0.130
गुजरात टाइटंस6336-0.821
मुंबई इंडियंस6244+0.067
चेन्नई सुपर किंग्स6244-0.78
लखनऊ सुपर जायंट्स6244-1.173
कोलकाता नाइट राइडर्स7153-0.879

ये भी पढ़ें- SRH vs DC: अभिषेक शर्मा की सूनामी में तबाह हुई दिल्ली, हैदराबाद ने होम ग्राउंड पर दिखाया सुपरपावर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola