IPL 2026, Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को एक और बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा पहली ही चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. वहीं, अब श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना सीजन के शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं. पथिराना अभी चोट से उबर रहे हैं और मिड अप्रैल तक ही टीम के लिए उपलब्ध हो पाएंगे. केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर ने खुद इस बात की जानकारी दी है.
IPL 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर हुए मथीशा पथिराना
कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड कोच अभिषेक नायर ने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की फिटनेस को लेकर अपडेट देते हुए बताया है कि वह आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे. नायर ने 20 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि KKR लगातार श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के संपर्क में है और ताजा अपडेट के मुताबिक पथिराना मिड अप्रैल तक पूरी तरह फिट हो सकते हैं. इसके बाद ही वे टीम से जुड़ पाएंगे.
उन्होंने कहा, “पथिराना अभी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के साथ हैं और उनकी निगरानी में रिहैब कर रहे हैं. हमारी जो ताजा बातचीत हुई है, उसके मुताबिक उन्हें उम्मीद है कि मिड अप्रैल तक वह मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट हो जाएंगे. अभी तक हमें यही जानकारी मिली है. बोर्ड से हमें यही अपडेट मिला है.”
KKR को कितना नुकसान?
केकेआर ने के लिए यह थोड़ा चिंता का विषय है, क्योंकि टीम पहले ही कई चोटिल खिलाड़ियों से जूझ रही है. चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा रिलीज किए पथिराना को फ्रेंचाइजी ने मिनी ऑक्शन में 18 करोड़ रुपये में खरीदा था. हर्षित राणा की उपलब्धता भी इस सीजन में टीम के लिए तय नहीं है. ऐसे में पथिराना के नहीं होने से केकेआर का तेज गेंदबाजी अटैक काफी कमजोर दिख रहा है.
ये भी पढ़ें- ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया सिलेक्शन पर 5 चौंकाने वाली खबर आई सामने, जानिए क्या है प्लान?
हर्षित राणा को लेकर भी दिया बड़ा अपडेट
इसके अलावा, अभिषेक नायर ने हर्षित राणा को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि राणा फिलहाल BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं और उनकी चोट को लेकर अभी पूरी जानकारी नहीं मिली है. जैसे ही कोई पक्की अपडेट आएगी, KKR उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर देगा.
फिलहाल टीम के साथ नवदीप सैनी, सिमरजीत सिंह और केएम आसिफ जैसे गेंदबाज ट्रेनिंग कर रहे हैं. नायर ने कहा कि प्रैक्टिस मैचों के जरिए सभी खिलाड़ियों को परखा जाएगा और टीम कॉम्बिनेशन पर फैसला लिया जाएगा. अब देखना होगा कि KKR इन चुनौतियों से कैसे निपटती है और सीजन की शुरुआत कैसे करती है.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 को लेकर कप्तान रियान पराग ने दिया बड़ा बयान, सूर्यवंशी और जायसवाल के भरोसे नहीं है टीम
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
22 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
57 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines