IPL 2025: आईपीएल 2025 के 12वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना 31 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। यह इस सीजन में मुंबई का पहला घरेलू मैच होगा, जहां उसकी कोशिश अपनी पहली जीत दर्ज करने की होगी। मुंबई ने अब तक टूर्नामेंट में दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में उसे हार मिली है। दूसरी ओर, कोलकाता अपनी जीत की लय बनाए रखना चाहेगी। उसने सीजन की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ हार से की थी, लेकिन पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराकर शानदार वापसी की। हालांकि, वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता के लिए जीत आसान नहीं होगी, क्योंकि यहां उसका रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। अब तक KKR को मुंबई के खिलाफ वानखेड़े में सिर्फ दो बार ही जीत मिली है।
वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता के बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी, खासकर रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल के लिए। ये दोनों दिग्गज RCB के खिलाफ पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे, जबकि दूसरे मैच में उन्हें बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला। अब तीसरे मैच में रिंकू सिंह धमाकेदार पारी खेलने के लिए तैयार होंगे। इसके अलावा, उनके पास कुछ खास रिकॉर्ड बनाने का भी मौका रहेगा।
रिंकू सिंह के पास कई रिकॉर्ड बनाने का मौका
रिंकू सिंह टी20 क्रिकेट में 150 छक्के पूरे करने के करीब हैं। अगर वह मुंबई के खिलाफ 4 छक्के लगा लेते हैं, तो यह खास उपलब्धि हासिल कर लेंगे। इसके अलावा 8 चौके लगाने पर वह टी20 क्रिकेट में 250 चौके भी पूरे कर लेंगे।
आईपीएल में भी उनके पास 50 छक्के पूरे करने का शानदार मौका है। अभी तक उन्होंने 46 छक्के जड़े हैं और 4 छक्के और लगाते ही वह इस आंकड़े तक पहुंच जाएंगे। खास बात यह है कि नंबर 5 और 6 पर बल्लेबाजी करने वाले रिंकू ने इतने कम समय में 46 छक्के जड़कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अगर वह 50 छक्के पूरे कर लेते हैं, तो ऐसा करने वाले KKR के 8वें खिलाड़ी बन जाएंगे।
इस सीजन पूरे कर सकते हैं 1000 IPL रन
रिंकू सिंह ने अब तक आईपीएल में 48 मैचों की 41 पारियों में 905 रन बनाए हैं। उनका औसत 30.16 और स्ट्राइक रेट 142.96 का रहा है। उन्होंने अब तक 4 अर्धशतक जड़े हैं। टी20 क्रिकेट में उनके कुल रन 3027 से ज्यादा हो चुके हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 79 रन है। इस सीजन उनके पास आईपीएल में 1000 रन पूरे करने का सुनहरा मौका है।
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
17 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
33 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
56 mins agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
3 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
12 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines