हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RCB vs GT: 73* रन की पारी खेलकर भी बटलर नहीं बने 'प्लेयर ऑफ द मैच', जानें किसने मारी बाजी?

IPL 2025 RCB vs GT: आरसीबी के खिलाफ मैच में जोस बटलर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 73 रन की पारी खेली, लेकिन फिर भी वे प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बन पाए।

विज्ञापन
RCB vs GT

IPL 2025 RCB vs GT: आईपीएल 2025 में 14वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में गुजरात टाइटंस ने शानदार जीत हासिल की, तो वहीं पहली हार के बाद आरसीबी को पॉइंट्स टेबल में भारी नुकसान उठाना पड़ा। इस मैच को गुजरात ने महज 2 विकेट खोकर ही जीत लिया था। जोस बटलर ने मैच में आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हुए नाबाद 73 रन की पारी खेली थी। हालांकि ये शानदार पारी खेलने के बाद भी जोस बटलर को प्लेयर ऑफ द मैच नहीं चुना गया।

मोहम्मद सिराज ने मारी बाजी

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपनी पूर्व टीम आरसीबी के खिलाफ काफी शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया। आरसीबी के टॉप ऑर्डर पर सिराज कहर बनकर टूटे। इस मैच में सिराज ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने फिल सॉल्ट, देवदत्त पड्डिकल और लिविंगस्टोन को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। सिराज के इस शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन को देखते हुए उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। खास बाच ये है कि जब आईपीएल 2024 में ये दोनों टीमें आमने-सामने हुई थी। उस मैच में भी सिराज प्लेयर ऑफ द मैच बने थे, हालांकि उस वक्त सिराज आरसीबी का हिस्सा था।

ये भी पढ़ें:- RCB vs GT: पहली हार के बाद कप्तान रजत पाटीदार का बयान, कहां हुई टीम से चूक?

विज्ञापन

प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद क्या बोले सिराज?

प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद सिराज ने बताया “मैं 7 साल से आरसीबी में था, मैंने लाल से नीली जर्सी पहनी थी और मैं भावुक था, लेकिन एक बार जब मुझे गेंद मिली तो मैं ठीक था। मैं रोनाल्डो का प्रशंसक हूं और इसलिए जश्न मनाता हूं। मैं लगातार खेल रहा था, लेकिन ब्रेक के दौरान मैंने अपनी गलतियों को सुधारा और अपनी फिटनेस पर काम किया। एक बार जब मुझे गुजरात टाइटंस ने चुना, तो मैंने आशीष भाई से बात की। उन्होंने मुझसे कहा कि अपनी गेंदबाजी का आनंद लो और इशांत भाई मुझे बताते हैं कि किस लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करनी है।”

गुजरात के बल्लेबाजों ने दिखाया दम

विज्ञापन

इस मैच को जीतने के लिए आरसीबी ने गुजरात के सामने जीत के लिए 170 रन का लक्ष्य रखा था। जिसको गुजरात टाइटंस ने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। जिसमें जोस बटलर ने 73, साईं सुदर्शन ने 49, शेरफेन रदरफोर्ड ने नाबाद 30 और कप्तान शुभमन गिल ने 14 रन बनाए थे। आरसीबी की तरफ से भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 1-1 विकेट चटकाया था। आरसीबी की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ही बस 4 ओवर पूरे कर पाए थे।

ये भी पढ़ें:- IPL 2025 Points Table: हार के साथ RCB ने गंवाई टॉप पोजीशन, गुजरात की जीत से पंजाब किंग्स की हुई बल्ले-बल्ले

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola