IPL 2025 RCB Match Full Schedule: आईपीएल 2025 की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मैच से होगी। 22 मार्च को दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। आरसीबी को अपने पहले दो मैच घर के बाहर खेलने हैं। इस बार टीम नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरने वाली है। आईपीएल 2025 में रजत पाटीदार आरसीबी की कप्तानी करते हुए दिखाई देने वाले हैं। ऐसे में रजत पाटीदार अपनी कप्तानी में आरसीबी को पहली बार आईपीएल का खिताब दिलाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।
यहां देखें आरसीबी के मैचों का पूरा शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला | स्थान |
|---|---|---|
| 22 मार्च | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स (RCB vs KKR) | कोलकाता |
| 28 मार्च | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CSK) | चेन्नई |
| 2 अप्रैल | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) | बैंगलोर |
| 7 अप्रैल | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस (RCB vs MI) | मुंबई |
| 10 अप्रैल | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) | बैंगलोर |
| 13 अप्रैल | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स (RCB vs RR) | जयपुर |
| 18 अप्रैल | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स (RCB vs PBKS) | बैंगलोर |
| 20 अप्रैल | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स (RCB vs PBKS) | मुल्लांपुर |
| 24 अप्रैल | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स (RCB vs RR) | बैंगलोर |
| 27 अप्रैल | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) | दिल्ली |
| 3 मई | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CSK) | बैंगलोर |
| 9 मई | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (RCB vs LSG) | लखनऊ |
| 13 मई | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) | बैंगलोर |
| 17 मई | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (RCB vs KKR) | बैंगलोर |
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: मुंबई इंडियंस के सामने इन टीमों की होगी कड़ी चुनौती, 2 बार होगी भिड़ंत, देखें फुल शेड्यूल
इन टीमों के खिलाफ होंगे 2-2 मैच
आरसीबी अपने सभी मैच मुंबई, चेन्नई, बैंगलुरू, लखनऊ, मुल्लांपुर, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, हैदराबाद और अहमदाबाद के मैदान पर खेलने वाली है। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के साथ 2-2 मैच खेलने हैं। पंजाब किंग्स के साथ आरसीबी बैक-टू-बैक 2 मैच खेलेगी।
आरसीबी का फुल स्क्वाड
रजत पाटीदार (कप्तान) विराट कोहली, फिल सॉल्ट, टिम डेविड, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, यश दयाल, जोश हेजलवुड, रसिख डार सलाम, सुयश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी, रोमारियो शेफर्ड।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: पहले ही मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी CSK, ऐसा है टीम का फुल शेड्यूल
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
17 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
33 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
56 mins agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
3 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
12 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines