हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: RCB की बढ़ी टेंशन, भारत आते ही 3 विदेशी खिलाड़ी हुए फ्लॉप

IPL 2025 RCB: भारत के साथ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 3 खिलाड़ी बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। जिसने आरसीबी की टेंशन को नए सीजन से पहले थोड़ा बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
IPL 2025 RCB

IPL 2025 RCB: आईपीएल 2025 का आगाज होने में अब दो महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। इस बार मेगा ऑक्शन में सभी टीमों ने शानदार खिलाड़ियों को खरीदा। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस बार मेगा ऑक्शन में इंग्लैंड के 3 धाकड़ खिलाड़ियों को खरीदा है, जो अब भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का हिस्सा है। वहीं कोलकाता में खेले गए पहले टी20 मैच में भी ये तीनों खिलाड़ी इंग्लैंड टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे, लेकिन भारत आते ही ये तीनों धुरंधर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए। वहीं इनको आईपीएल भी भारत में ही खेलना है, ऐसे में आरसीबी टीम और फैंस की थोड़ी टेंशन जरूर बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। कौन से हैं वे तीन खिलाड़ी, चलिए हम आपको बताते हैं।

1. फिल सॉल्ट

इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट को इस बार आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। पिछले सीजन फिल सॉल्ट ने कोलकाता नाइट राइडर्स के कमाल का प्रदर्शन किया था, लेकिन केकेआर ने इस खिलाड़ी को रिलीज करने का फैसला किया था। जिसके बाद आरसीबी ने फिल सॉल्ट पर भरोसा जताया। वहीं भारत के खिलाफ खेले गए पहले मैच में फिल सॉल्ट बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए। इस मैच में ये खिलाड़ी बिना खाता खोले ही आउट हुआ।

ये भी पढ़ें:- VIDEO: अभिषेक शर्मा ने बताया ड्रेसिंग रूम का माहौल, कोच-कप्तान के लिए कहीं ये बात

विज्ञापन

2. लियाम लिविंगस्टोन

धाकड़ ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे पहले ये खिलाड़ी पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा था, लेकिन आईपीएल 2024 लियाम के लिए कुछ खास नहीं रहा था। वहीं अब पहले टी20 मैच में लिविंगस्टोन का भी फ्लॉप शो देखने को मिला। पहले मैच में ये खिलाड़ी भी बिना खाता खोले ही आउट हो गया था।

3. जैकब बेथेल

जैकब बेथेल ने बिग बैश लीग में अच्छा प्रदर्शन किया था। जिसके बाद उनको 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में भी चुना गया, लेकिन पहले ही मैच में ये खिलाड़ी फ्लॉप साबित हुआ। कोलकाता में खेले गए पहले टी20 मैच में जैकब ने बल्लेबाजी करते हुए महज 7 रन बनाए थे। इस खिलाड़ी को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत की बढ़ी टेंशन, रणजी ट्रॉफी में फेल हुए 3 ‘धुरंधर’

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola