IPL 2025: आईपीएल 2025 की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच से होगी। पहला मुकाबला 22 मार्च को ईडन गार्डन में खेला जाएगा। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने सीजन-18 अभियान की शुरुआत 26 मार्च से करेगी। राजस्थान रॉयल्स का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होगा। इस बार राजस्थान में कई नए खिलाड़ी हैं। जोस बटलर, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट और आर अश्विन जैसे खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था। हालांकि अभी भी राजस्थान की टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही है।
टॉप ऑर्डर में ये खिलाड़ी निभाएंगे अहम भूमिका
ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर से यशस्वी जायसवाल और कप्तान संजू सैमसन के कंधों पर होने वाली है। पिछला सीजन संजू सैमसन के लिए बेहद शानदार रहा था। संजू ने आईपीएल 2024 में 531 रन बनाए थे। इसके अलावा यशस्वी जायसावल ने 15 मैचों में 435 रन बनाए थे। अब दोनों खिलाड़ियों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा नंबर-3 पर नीतीश राणा और नंबर-4 पर रियान पराग होंगे।
मिडिल ऑर्डर में होंगे ये खिलाड़ी
मिडिल ऑर्डर में ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर और शुभम दुबे पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। ये खिलाड़ी अपनी पिंच हिटिंग से टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा टीम के पास एकमात्र स्पिन ऑलारउंडर वानिंदु हसरंगा है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: पहले ही मैच में टकराएंगी दो धांसू टीमें, ऐसी हो सकती है RCB-KKR की प्लेइंग XI
गेंदबाजी में ये खिलाड़ी मचाएंगे धमाल
गेंदबाजी में इस बार में राजस्थान रॉयल्स के लिए संदीप शर्मा और जोफ्रा आर्चर अगुवाई करेंगे। इसके अलावा मथीशा तीक्षाणा भी गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं राजस्थान के पास अशोक शर्मा, तुषार देशपांडे और आकाश मधवाल के रूप में भी गेंदबाजी के अच्छे विकल्प मौजूद हैं।
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), नीतीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, शुभम दुबे, वानिंदु हसरंगा, मथीशा तीक्षाणा, संदीप शर्मा और जोफ्रा आर्चर।
ये भी पढ़ें:- बोर्ड के इस नियम से खुश नहीं है विराट कोहली, नाम लिए बिना बोली ये बड़ी बात
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
7 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
8 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
9 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines