हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PBKS vs RCB: क्वालीफायर 1 में बदल जाएगा आरसीबी का कप्तान? जानें पूरा मामला

IPL 2025: क्वालीफायर 1 में आज पंजाब किंग्स और आरसीबी की भिड़ंत होने वाली है। इस मैच में एकबार फिर से आरसीबी का कप्तान बदल सकता है।

विज्ञापन
RCB

PBKS vs RCB Qualifier-1: आईपीएल 2025 में आज पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच क्वालीफायर 1 खेला जाएगा। इस अहम मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर आरसीबी ने टॉप-2 में अपनी जगह पक्की की थी। पिछले 2 मैचों से आरसीबी की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा कर रहे हैं, क्योंकि रजत पाटीदार इंजर्ड हैं और वे इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल रहे हैं।

ऐसे में अब क्वालीफायर 1 में एकबार फिर से आरसीबी का कप्तान बदल सकता है। इस मुकाबले को जीतकर दोनों टीमें आज फाइनल का टिकट पक्का करना चाहेगी, इसके अलावा हारने वाली टीम फिर क्वालीफायर 2 खेलती हुई दिखाई देगी।

रजत पाटीदार कर सकते हैं कप्तानी

दरअसल आरसीबी के रेगुलर कप्तान रजत पाटीदार इन दिनों इंजर्ड चल रहे हैं, ऐसे में मैच के दौरान उनको इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलते हुए देखा जाता है और वे फिल्डिंग करने नहीं आते हैं। जबकि जितेश शर्मा कप्तानी करते हुए दिखाई देते हैं। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या क्वालीफायर 1 में भी जितेश ही आरसीबी की कप्तानी करेंगे? लेकिन आज अगर रजत पाटीदार पूरी तरह से फिट रहते हैं तो फिर उनको एकबार फिर से आरसीबी की कप्तानी करते हुए देखा जाएगा।

विज्ञापन

जितेश शर्मा पर रहेंगी नजरें

पिछले मैच में एलएसजी के खिलाफ जितेश शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन करके आरसीबी को जीत दिलाई थी। इस मैच में जितेश ने महज 33 गेंदों पर 85 रन ठोक डाले थे। ये उनके आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक और बेस्ट पारी थी। ऐसे में अगर आज फिर जितेश को मौका मिलता है तो फैंस को उनसे ऐसी ही ताबड़तोड़ पारी की उम्मीद होगी।

ये भी पढ़ें:- PBKS vs RCB: क्वालीफायर 1 में आरसीबी की संभावित Playing 11, 2 मैच विनर की वापसी तय

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola