हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PBKS vs RCB: क्वालीफायर 1 में आरसीबी की संभावित Playing 11, 2 मैच विनर की वापसी तय

PBKS vs RCB: क्वालीफायर 1 में आज आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिलने वाला है। प्लेइंग इलेवन में आज 2 मैच विनर खिलाड़ियों की एंट्री तय मानी जा रही है।

विज्ञापन
RCB

PBKS vs RCB Qualifier-1: आईपीएल 2025 में आज पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच शाम 7:30 बजे क्वालीफायर 1 खेला जाएगा। जो टीम इस मैच को जीतेगी वो सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम क्वालीफायर 2 खेलती हुई दिखाई देगी। इस सीजन इन दोनों टीमों ने नए कप्तानों की कप्तानी में काफी कमाल का प्रदर्शन किया है, जहां पंजाब किंग्स ने टॉप-1 तो वहीं आरसीबी ने टॉप-2 पर फिनिश किया। इस अहम मुकाबले में आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। टीम के 2 सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ियों की आज प्लेइंग इलेवन में वापसी तय मानी जा रही है।

इन 2 खिलाड़ियों की वापसी तय

एलएसजी के साथ खेले गए आखिरी लीग मैच से आरसीबी के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड बाहर थे, क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेले गए मैच में उनको चोट लग गई थी। अब क्वालीफायर 1 में इस खिलाड़ी की फिर से आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में एंट्री तय मानी जा रही है। इसके अलावा तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी चोट के चलते पिछले कुछ मैचों में खेल नहीं पाए थे, लेकिन अब ये धाकड़ गेंदबाज भी लौट आया है। हेजलवुड अब क्वालीफायर 1 में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

विराट कोहली पर रहेंगी नजरें

विज्ञापन

विराट कोहली एकबार फिर से एक्शन में होने वाले हैं। इस सीजन कोहली ने कमाल का प्रदर्शन किया है, अभी तक कोहली 8 अर्धशतक लगा चुके हैं। इसके अलावा उनके बल्ले से 600 से ज्यादा रन भी इस सीजन निकल चुके हैं, ऐसे में आज एकबार फिर से आरसीबी को इस स्टार खिलाड़ी से एक बेहतरीन पारी की उम्मीद होगी।

क्वालीफायर 1 में आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन

फिल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार, मयंक अग्रवाल, जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- PBKS vs RCB: कब, कहां फ्री में देख सकते हैं क्वालीफायर 1? जानें पूरी डिटेल्स

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola