हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MI vs DC: क्या दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुई बेईमानी? अब उठ रहा मैच फिक्सिंग का सवाल

MI vs DC: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच में दिल्ली के साथ हुई बेईमानी का सवाल उठ रहा है।

विज्ञापन
MI vs DC

IPL 2025 MI vs DC: मुंबई इंडियंस के हाथों हारकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। 21 मई को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को 59 रनों से मात दी थी। वहीं इस मैच में थर्ड अंपायर के एक फैसले पर काफी बवाल छिड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स बोल रहे हैं कि मैच में दिल्ली कैपिटल्स के साथ बेईमानी हुई है। इसके अलावा मैच फिक्सिंग का सवाल भी उठने लगा है।

दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुई बेईमानी!

जब दिल्ली कैपिटल्स बल्लेबाजी कर रही थी तो विल जैक्स के ओवर में दिल्ली के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को स्टम्प आउट दे दिया गया था। जिसको लेकर थर्ड अंपायर के फैसले पर काफी सवाल उठ रहे हैं। इस स्टंपिंग की कुछ तस्वीर और वीडियो को यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर करके लिखा कि अंपायर ने गलत फैसला दिया, क्योंकि पोरेल का पैर क्रीज के अंदर आ गया था।

इससे पहले विपराज निगम ने विल जैक्स की एक गेंद पर बड़ा शॉट खेला था, जिसको अंपायर ने चौका दिया था। हालांकि इसको लेकर यूजर्स का कहना है कि ये चौका नहीं छक्का था, क्योंकि गेंद बाउंड्री के पार जाकर गिरी थी, लेकिन किसी भी अंपायर ने इसको दोबारा से चेक नहीं किया था। कुल मिलाकर कई यूजर्स का मानना है कि इस मैच में अंपायर ने कई फैसले जानबूझकर मुंबई के पक्ष में दिए।

विज्ञापन

प्लेऑफ में पहुंची मुंबई इंडियंस

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 180 रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव ने मुंबई की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा नाबाद 73 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम 18.2 ओवर में महज 121 रन पर ढेर हो गई थी। मुंबई की तरफ से कमाल की गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह और मिचेल सेंटनर ने 3-3 विकेट चटकाए थे।

ये भी पढ़ें:- ‘शर्म की बात है…’ विराट कोहली के संन्यास पर बेन स्टोक्स का बयान, कह दी बड़ी बात

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola