IPL 2025 Mega Auction: RCB के नहीं... इस टीम के कप्तान बन सकते हैं रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान का बड़ा दावा

Rohit Sharma Can Join Which Team Next Season: रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को अलविदा बोल सकते हैं, यह खबर तो महीनों से चल रही है। अब तो यह भी दावा किया जा रहा है कि आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा किस टीम के कप्तान बन सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं पूर्व कप्तान ने क्या दावा किया है।

IPL 2025 Mega Auction Rohit Shama May Captain of CSK Michael Vaughan Predict

रोहित शर्मा।

Rohit Sharma Can Join Which Team Next Season: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में एमआई को अलविदा कह सकते हैं। रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उनसे मुंबई की कप्तानी छीन ली है, इससे रोहित शर्मा के करोड़ों फैंस नाराज हो गए हैं। कप्तानी छीनने के कारण रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच भी सब कुछ ठीक नहीं लग रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मैच के दौरान भी रोहित और हार्दिक के बीच तालमेल देखने को नहीं मिल रहा है। इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा आईपीएल के मेगा ऑक्शन में मुंबई को अलविदा कह सकते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर रोहित मुंबई छोड़ते हैं, तो वह किस टीम में शामिल होंगे। पूर्व कप्तान ने इस पर बड़ा खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व कप्तान के दावे में कितनी सच्चाई

रोहित शर्मा को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बीयरबाइसेप्स पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए बड़ा दावा किया है। उन्होंने पहले तो रोहित शर्मा से कप्तानी छीनने को गलत बताया। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा के पास कम से कम 2 और सीजन के लिए कप्तानी रहनी चाहिए थी। लेकिन फ्रेंचाइजी ने उनसे कप्तानी छीनकर हार्दिक पांड्या को सौंप दी, यह सही फैसला नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि रोहित शर्मा मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस को अलविदा कह सकते हैं। वह एमआई के साथ कभी नहीं रहना चाहेंगे। उनसे जब पूछा गया कि अगर रोहित एमआई छोड़ते हैं, तो किस टीम के साथ जा सकते हैं, इस पर पूर्व कप्तान ने कहा कि मैं रोहित शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में खेलते देख पा रहा हूं।

विज्ञापन

रुतुराज गायकवाड़ सिर्फ मोहरा

पूर्व कप्तान ने कहा कि चेन्नई ने भले ही रुतुराज गायकवाड़ को टीम की कमान सौंप दी है। लेकिन वह सिर्फ इस सीजन के लिए कप्तान बने हैं, जिन्हें महेंद्र सिंह धोनी की जगह भरने के लिए कप्तान बनाया गया है। लेकिन फुल टाइम कप्तान की बात करें, तो रुतुराज गायकवाड़ के पास यह जिम्मेदारी नहीं रहेगी। सीएसके फुल टाइम कप्तान के रूप में रोहित शर्मा को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं। माइकल वॉन ने एक साल पहले ही इसकी भविष्यवाणी कर दी है कि रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स के अगले कप्तान बनने जा रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि पूर्व दिग्गज कप्तान की भविष्यवाणी सच होती है, या फिर नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ