IPL 2024: विराट और फाफ इसमें क्या करें, RCB को पहले ही लग चुका है 34 करोड़ का चूना!

RCB Has Already Incurred a Loss Of Rs 34 Crore: आरसीबी की स्थिति आईपीएल 2024 में सबसे खराब है। इसके लिए करोड़ों फैंस विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, लेकिन आपको बता दें कि आरसीबी को 34 करोड़ का चूना तो पहले ही लग चुका था।

IPL 2024 RCB lost 5 Matches Alzarri Joseph Yash Dayal Cameron Green flop

आईपीएल 2024।

RCB Has Already Incurred a Loss Of Rs 34 Crore: आईपीएल 2024 में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। इस आईपीएल सीजन बेंगलुरु 6 मुकाबले खेल चुकी है, लेकिन अभी तक सिर्फ 1 मैच में जीत हासिल की है। आरसीबी ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन में सबसे बड़ा दांव जिन 3 खिलाड़ियों पर खेला था, तीनों ने टीम को धोखा देने का काम किया है। वर्तमान में भले ही आरसीबी की हार के लिए विराट कोहली और फाफ डू प्लेसिस को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, लेकिन वास्तविकता तो ये है कि बेंगलुरु को आईपीएल के आगाज से पहले ही 34 करोड़ का चूना लग गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे महंगे खिलाड़ी पूरी तरह फ्लॉप

बता दें कि आईपीएल 2024 के आगाज से पहले बेंगलुरु की टीम ने सबसे बड़ा दांव आखिरी आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन पर खेला था। बेंगलुरु ने ग्रीन को 17.5 करोड़ की बड़ी रकम देकर अपनी टीम में ट्रेड किया था। ऑक्शन के लिए सबसे अधिक पैसे आरसीबी के पास थे, ऐसे में माना जा रहा था कि बेंगलुरु इस सीजन अच्छे-अच्छे खिलाड़ियों को टीम का हिस्सा बनाएंगे। इस बीच मुंबई ने चाल चली और हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में ट्रेड करने के लिए अपने ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को आरसीबी के साथ ट्रेड कर लिया। लेकिन कैमरून इस आईपीएल पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। कैमरून ने इस आईपीएल सीजन 5 मैचों में सिर्फ 68 रन बनाए हैं। इसके अलावा वह गेंदबाजी में भी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं। उन्होंने 5 मैचों में सिर्फ 2 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन

तेज गेंदबाज ने भी नहीं दिया साथ

आरसीबी के लिए खेलने वाले वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने भी बेंगलुरु को घाव देने का काम किया है। बेंगलुरु ने ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली अल्जारी जोसेफ पर ही लगाई थी। किंग कोहली की टीम ने अल्जारी को 11.5 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन वह पूरी तरह से फ्लॉप रहे। उन्हें शुरुआती 3 मैचों में टीम का हिस्सा बनाया गया, लेकिन इस दौरान वह सिर्फ 1 विकेट ले सके। ऐसे में सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी को भी टीम से बाहर करना पड़ा। तीसरे खिलाड़ी यश दयाल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

यश दयाल का भी नहीं बजा डंका

भारत के ही खिलाड़ी यश दयाल को बेंगलुरु ने 5 करोड़ की रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया है। लेकिन यश भी फ्लॉप साबित हुए। उन्होंने 5 मैचों में सिर्फ 5 विकेट लिए, इस कारण से उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इस तरह आरसीबी के 3 सबसे महंगे खिलाड़ी ने ही बेंगलुरु को चूना लगा दिया है। तीनों खिलाड़ी की कीमत 34 करोड़ रुपये होती है। आरसीबी ने सिर्फ 3 खिलाड़ियों पर 34 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे। लेकिन अब तीनों के खराब प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ