लाखों के हैं IPL में इस्तेमाल होने वाले LED स्टंप, गिल्लियों की कीमत उड़ा देगी होश

भारत में इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन खेला जा रहा है। IPL 2024 में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ।

how much does led stumps bails used in ipl

कुछ खिलाड़ियों की सैलरी से महंगे होते हैं स्टंप।

IPL 2024, Kuldeep Yadav: भारत में इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन खेला जा रहा है। IPL 2024 में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। लखनऊ के इकाना क्रिकेट में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया। मैच के दौरान DC के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने शानदार गुगली पर निकोलस पूरन को बोल्ड किया। इस दौरान स्टंप के साथ ही उस पर लगा माइक उखड़ गया और मैच कुछ देर के लिए रोका गया।

विज्ञापन

लाखों में है स्टंप की कीमत

इससे पहले गई गेंदबाज तो स्टंप तोड़ तक चुके हैं। तो ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि IPL में इस्तेमाल होने वाले स्टंप और गिल्लियों की कीमत क्या होती है। IPL के कुछ खिलाड़ियों को एक सीजन खेलने का इतना पैसा तक नहीं मिलता जितनी कीमत मैच के दौरान इस्तेमाल होने वाले स्टंप की होती है। खबरों के मुताबिक लीग के दौरान यूज किए जाने वाले स्टंप 20 से 30 लाख रुपये के होते हैं। इसके अलावा LED वाली गिल्लियों की कीमत 40 से 50 हजार रुपये होती है। मैच के दौरान स्टंप के 2 सेट का इस्तेमाल होता है। ऐसे में एक मुकाबले के दौरान के दौरान करीब 50 लाख रुपये के स्टंप यूज किए जाते हैं।

विज्ञापन

ब्रॉन्‍टे एकरमैन ने किया था आविष्कार

बता दें कि LED स्टंप और गिल्लियों का आविष्कार ऑस्‍ट्रेलिया के ब्रॉन्‍टे एकरमैन ने किया था। उन्होंने अपने बिजनेस पार्टनर डेविड लेगिटवुड के साथ मिलकर इसे बनाया था। हालांकि, 2013 में उन्होंने BBL के दौरान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को यह आइडिया बेच दिया था। ICC ने 2013 में ही प्रयोग के तौर पर टी20 विश्व कप में इन स्टंप और गिल्लियों का इस्तेमाल किया था। इन स्टंप में सेंसर लगे होते हैं, इससे अंपायर को निर्णय लेने में काफी सहूलियत मिलती है। इसके अलावा स्टंप में लगे माइक में प्लेयर्स की आवाज भी कैद हो जाती है, तो बाद में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय भी बनती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ