Live Updates
जेम्स एंडरसन के साथ ऑक्शन में हो गया बड़ा खेला
इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के साथ बड़ा खेला हो गया। उन्होंने आईपीएल खेलने में दिलचस्पी दिखाई थी। जिसके लिए उन्होंने अपना नाम ऑक्शन में रजिस्ट्रेड करवाया था। लेकिन ऑक्शन में 10 टीमों ने उन्हें नहीं लाने का फैसला किया।
अजिंक्य रहाणे की चमकी किस्मत
पहले राउंड में अनसोल्ड होने वाले अजिंक्य रहाणे को केकेआर ने 1.50 करोड़ में अपनी टीम का हिस्सा बना लिया।
एहसान मलिंगा को केकेआर ने बनाया अपना
श्रीलंकाई गेंदबाज एहसान मलिंगा को हैदराबाद ने 1.20 करोड़ में अपने खेमे में शामिल कर लिया।
करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी
बिहार के 13 साल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया है।
नहीं बिके रोस्टन चेज
वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज के लिए किसी आईपीएल टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है। उनका बेस प्राइज 75 लाख रुपये था।
नहीं बिके कुलवंत खेजरोलिया
भारतीय ऑलराउंडर कुलवंत खेजरोलिया के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई। उनका बेस प्राइज 30 लाख रुपये था।
शेमार जोसेफ के लिए RTM का इस्तेमाल
लखनऊ ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेमार जोसेफ के लिए RTM का इस्तेमाल किया है। वह 75 लाख रुपये में वापस इस टीम में आ गए हैं।
नवदीप सैनी को नहीं मिला कोई खरीदार
तेज गेंदबाज नवदीप सैनी के लिए किसी टीम ने रुचि नहीं जताई। उनका बेस प्राइज 75 लाख रुपये था।
अनसोल्ड रहे सरफराज खान
मेगा ऑक्शन में सरफराज खान के लिए किसी टीम ने बोली नहीं लगाई। उनका बेस प्राइज 75 लाख रुपये था।
एक ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी पर पैसों की बारिश
एक ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले प्रियांश आर्या पर पैसों की बारिश हुई है, जहां उन्हें पंजाब किंग्स ने 3.8 करोड़ रुपये में खरीदा हैं।
मुंबई की टीम में शामिल हुए रीस टॉप्ली
मुंबई इंडियंस ने रीस टॉप्ली को 75 लाख रुपये के बेस प्राइज में खरीदा है। आरसीबी ने उनके लिए आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया।
16 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाला खिलाड़ी रहा अनसोल्ड
ऑस्ट्रेलिया के लिए 16 हजार से ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले स्टीव स्मिथ मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे हैं।
उमेश यादव रहे अनसोल्ड
भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव को किसी ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइज दो करोड़ रुपये था।
विराट से पंगा लेने वाले खिलाड़ी को किसी ने नहीं लिया
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेले नवीन उल हक को इस बार किसी टीम ने अपने दल में शामिल नहीं किया है। नवीन साल 2023 में विराट से पंगा लेने की वजह से सुर्खियों में रहे थे।
नहीं बिका आईपीएल का सबसे तेज भारतीय गेंदबाज
भारत के तेज गेंदबाज उमरान मलिक का बेस प्राइज 75 लाख रुपये था, लेकिन उन पर किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।
मुंबई टीम में शामिल हुए विल जैक्स
विल जैक्स को मुंबई इंडियंस ने 5.25 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया है। उनका बेस प्राइज दो करोड़ रुपये था। आरसीबी ने जैक्स के लिए आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया, जो कि शॉकिंग है।
RCB में शामिल हुए टिम डेविड
अब तक मुंबई इंडियंस के लिए खेले टिम डेविड अब आरसीबी टीम में शामिल हुए हैं। उन्हें 3 करोड़ में खरीदा गया है।
शाहबाज अहमद को मिला LSG का साथ
हाल ही में सैयद मुश्ताक अली में शतक ठोककर तहलका मचाने वाले शाहबाद अहमद को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.4 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया है।
KKR में शामिल हुए मनीष पांडे
भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 75 लाख रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया है।
आरसीबी में ही रहेंगे स्वप्निल सिंह
स्वप्निल सिंह पर दिल्ली की टीम ने 35 लाख रुपये की बोली लगाई है। उनका बेस प्राइज 30 लाख रुपये था। आरसीबी ने आरटीएम का इस्तेमाल किया और उन्हें 50 लाख रुपये में खरीदा।
राजस्थान के हुए शुभम दुबे
शुभम दुबे को राजस्थान रॉयल्स ने 90 लाख रुपये में खरीदा है। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था।
अंशुल कंबोज को मिले 3.4 करोड़ रुपये
हाल ही में रणजी में एक पारी में सभी दस विकेट लेने वाले गेंदबाज अंशुल कंबोज को 3.4 करोड़ में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया है।
मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे आदिल रशीद
इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद आईपीएल के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे हैं, जहां किसी भी टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई।
LSG के हुए आकाश दीप
तेज गेंदबाज आकाश दीप को लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ मिला है, जहां उन्हें 8 करोड़ देकर टीम में शामिल किया गया है।
धोनी के दोस्त दीपक चाहर को मिली नई IPL टीम
अब तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले तेज गेंदबाज दीपक चाहर अब मुंबई इंडियंस टीम में शामिल हो गए हैं। टीम ने उन पर 9.25 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
दिल्ली में ही रहेंगे मुकेश कुमार
तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने 8 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया है।
RCB के हुए भुवनेश्वर कुमार
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी टीम में शामिल किया है। उन्हें टीम ने 10.75 करोड़ दिए हैं।
तुषार देशपांडे को मिले 6.5 करोड़ रुपये
तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे को राजस्थान रॉयल्स ने 6.5 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया है।
नितीश राणा को मिले इतने करोड़ रुपये
अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले नितीश राणा को 4.2 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीद लिया है।
आरसीबी में शामिल हुए क्रुणाल पांड्या
हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल पांड्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम में शामिल हुए हैं, जहां उन्हें 5.75 करोड़ रुपये मिले।
मार्को जेनसन के लिए टीमों में छिड़ी जंग
साउथ अफ्रीका के युवा ऑलराउंडर मार्को जेनसन को अपनी टीम में शामिल करने के लिए कई टीमों में होड़ देखने को मिली, जहां आखिर में पंजाब किंग्स ने उन्हें सात करोड़ में खरीदा है।
गुजरात में शामिल हुए वॉशिंगटन सुंदर
भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर इस बार गुजरात टाइटंस टीम में शामिल हुए हैं। उन्हें टीम ने उन्हें 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा है।
पृथ्वी शॉ रहे अनसोल्ड
युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पर किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है और वो इस बार अनसोल्ड रहे हैं।
दिल्ली टीम में शामिल हुए फाफ डु प्लेसिस
पिछले सीजन आरसीबी के कप्तान रहे फाफ डु प्लेसिस को इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। उन्हें दो करोड़ के बेस प्राइज में खरीदा गया है।
अनसोल्ड रहे ये खिलाड़ी
मेगा ऑक्शन की शुरुआत केन विलियमसन के साथ हुई, जहां उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा।
आज नहीं लगेंगी बड़ी बोलियां
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन खिलाड़ियों पर 10 करोड़ से ज्यादा की बोली लगने के चांस बेहद कम हैं। ऐसे में टीमें आज अपना स्क्वॉड बनाने पर ध्यान देंगी।
दूसरे दिन चमक सकती है इन खिलाड़ियों की किस्मत
मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन भुवनेश्वर कुमार, केन विलियमसन, फाफ डु प्लेसी, डेरिल मिचेल, दीपक चाहर, सैम करन, मार्को यानसेन और क्रुणाल पांड्या जैसे खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी।
पहले दिन के सबसे महंगे खिलाड़ी
मेगा ऑक्शन के पहले दिन ऋषभ पंत पर सबसे बड़ी बोली लगी, जहां उन्हें 27 करोड़ रुपये मिले। उनके अलावा श्रेयस अय्यर पर 26.75 करोड़ जबकि वेंकटेश अय्यर पर 23.75 करोड़ खर्च होंगे।
पहले दिन कितने खिलाड़ियों पर लगी बोली?
मेगा ऑक्शन के पहले दिन 72 खिलाड़ियों पर बोली लगी, वहीं 12 खिलाड़ी ऐसे रहे, जिन पर किसी टीम ने बोली नहीं लगाई।
दूसरे दिन कितने बजे शुरू होगा ऑक्शन?
आईपीएल 2025 के दूसरे दिन का मेगा ऑक्शन आज शाम को साढ़े 3 बजे से शुरू होगा। इस ऑक्शन के रात को 11 बजे चलने की उम्मीद है।
IPL 2025 Mega Auction Latest Updates: सऊदी अरब के जेद्दा में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी जारी है। इस मेगा ऑक्शन का आज दूसरा दिन है। पहले दिन 84 खिलाड़ियों पर बोली लगने के बाद आज 490 खिलाड़ी नीलामी में उतरते दिखेंगे। अब तक 72 खिलाड़ी बिक चुके हैं, ऐसे में आज अधिकतम 132 खिलाड़ी ही बिक सकेंगे। नीलामी के पहले दिन ऋषभ पंत ने सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया, जहां लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन पर 27 करोड़ की बोली लगाई। उनके अलावा श्रेयस अय्यर पर 26.75 करोड़, जबकि वेंकटेश अय्यर पर 23.75 करोड़ रुपये खर्च हुए। मेगा ऑक्शन के लिए 577 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था।
ऑक्शन के दूसरे दिन भुवनेश्वर कुमार को 10.75 करोड़ में आरसीबी ने अपने नाम किया, जबकि मुकेश कुमार को 8 करोड़ में दिल्ली ने खरीदा। वहीं दीपक चाहर को इस बार मुंबई का साथ मिला है। उन्हें 9.25 करोड़ में खरीदा गया है।
नीचे पढ़ें पल-पल की अपडेट…
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
6 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
7 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
8 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines