IPL 2025 Mock Auction: टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले अपने यूट्यूब चैनल पर मॉक ऑक्शन कराया। जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी ने कई चौंकाने वाले नाम अपनी टीम में शामिल किए। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और राजस्थान रॉयल्स के पूर्व तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का नाम भी शामिल है।
वॉर्नर-बोल्ट आरसीबी में शामिल
आर अश्विन के यूट्यूब चैनल पर हुए मॉक ऑक्शन में डेविड वॉर्नर और ट्रेंट बोल्ट की आरसीबी में एंट्री हुई। आरसीबी ने जहां वॉर्नर के लिए 5 करोड़ रुपये खर्च किए तो वहीं ट्रेंट बोल्ट को 13.50 करोड़ रुपये में खरीदा। जिसके बाद वॉर्नर को आरसीबी में विराट कोहली के जोड़ीदार के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल मेगा ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने कप्तान फाफ डु प्लेसिस और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को रिलीज कर दिया। जिसके बाद फ्रेंचाइजी को अब एक सलामी बल्लेबाज और एक तेज गेंदबाज की जरूरत है।
RCB के खिलाफ ही वॉर्नर ने बनाए सबसे ज्यादा रन
दरअसल पिछले कई सालों से डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में खेलते हुए आ रहे थे। उससे पहले वॉर्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए क्रिकेट खेला था और टीम को खिताब भी दिलाया था। खास बात ये है कि आईपीएल में वॉर्नर ने सबसे ज्यादा रन भी आरसीबी के खिलाफ ही बनाए हैं। वॉर्नर ने आरसीबी के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए अभी तक 985 रन बनाए हैं। लेकिन मॉक ऑक्शन में ये खिलाड़ी आरसीबी में जाता दिखा।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: इन 3 खिलाड़ियों पर RTM कार्ड इस्तेमाल कर सकती हैं फ्रेंचाइजियां, मिलेंगे करोड़ो रुपये!
इन खिलाड़ियों को भी आरसीबी ने खरीदा
इसके अलावा मॉक ऑक्शन में आरसीबी ने वेंकटेश अय्यर को दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में खरीदा। अय्यर के लिए मॉक ऑक्शन में आरसीबी ने 12 करोड़ रुपये खर्च किए। इसके अलावा विल जैक्स को फिर से आरसीबी ने 7.5 करोड़ रुपये में खरीदा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025 Mock Auction: KKR में हुई श्रेयस अय्यर की वापसी, इतनी मिली कीमत
संबंधित खबरें
बल्ले से चमके श्रेयस अय्यर, तूफानी शतक के दम पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: कैसे हुई 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, जानें इनसाइड स्टोरी
3 hrs agoभारत ने पहले T20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, अय्यर ने लगाया शतक
4 hrs agoभारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं स्मृति मंधाना
5 hrs agoIND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी
5 hrs agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
5 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हो गए बुरी तरह से फेल
6 hrs agoBCCI ने शुरू की नए चीफ सेलेक्टर की तलाश, अजीत अगरकर का कार्यकाल हुआ खत्म
6 hrs agoनमन धीर की चमकी किस्मत, विंडीज के खिलाफ किया दो फॉर्मेट में डेब्यू
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines