IPL 2025 Mock Auction: KKR में हुई श्रेयस अय्यर की वापसी, इतनी मिली कीमत

IPL 2025 Mock Auction: कोलकाता नाइट राइडर्स से रिलीज होने के बाद श्रेयस अय्यर की एक बार फिर से केकेआर में एंट्री होती हुई दिखाई दी। मॉक ऑक्शन में केकेआर ने अय्यर को फिर से खरीदा।

Shreyas Iyer

Shreyas Iyer

IPL 2025 Mock Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। कई बड़े खिलाड़ी इस बार मेगा ऑक्शन में शामिल हो रहे हैं। फैंस की नजरें ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर. केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों पर टिकी हैं। वहीं उससे पहले इन खिलाड़ियों को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही है कि कौनसी टीम इन बड़े खिलाड़ियों पर दांव खेल सकती है। वहीं श्रेयस अय्यर की एक बार फिर से कोलकाता नाइट राइडर्स में वापसी होती हुई दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

9.5 करोड़ रुपये में KKR वापसी

टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन द्वारा आयोजित मॉक ऑक्शन में श्रेयस अय्यर की एक बार फिर से कोलकाता नाइट राइडर्स में वापसी होती हुई दिखाई दी। केकेआर ने अय्यर को 9.5 करोड़ रुपये में खरीदा। बता दें, मेगा ऑक्शन से पहले केकेआर ने श्रेयस अय्यर को रिलीज करने का फैसला किया था।

विज्ञापन

हालांकि फैंस के लिए ये काफी चौंकाने वाला था। क्योंकि अय्यर की कप्तानी में पिछले सीजन केकेआर ने खिताब अपने नाम किया था। आईपीएल 2025 के लिए केकेआर ने आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा और रमनदीप सिंह को रिटेन किया है।

विज्ञापन

दिल्ली में हो सकती है अय्यर की एंट्री

इसके अलावा मेगा ऑक्शन से पहले सोशल मीडिया पर श्रेयस अय्यर को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स इस बार श्रेयस अय्यर को खरीदने के लिए तैयार है। अय्यर इस बार दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। दूसरी तरफ दिल्ली भी अपने कप्तान ऋषभ पंत को मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर चुकी है। जिसके बाद दिल्ली को एक बेहतरीन कप्तान की भी जरुरत है, जिसमें श्रेयस अय्यर उनके लिए सही विकल्प साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ