हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

LSG vs RCB: आरसीबी को हराने के लिए एलएसजी ने बनाया खास प्लान, आवेश खान ने किया खुलासा

LSG vs RCB: आईपीएल 2025 में आज आरसीबी और एलएसजी की जोरदार भिडंत देखने को मिलने वाली है। वहीं आरसीबी को हराने के लिए एलएसजी ने खास प्लान तैयार किया है, जिसका खुलासा आवेश खान ने किया है।

विज्ञापन
LSG vs RCB

IPL 2025 LSG vs RCB: आईपीएल 2025 के 70वें मैच में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। ये इस सीजन का आखिरी लीग मैच होने वाला है इस मैच को जीतक आरसीबी टॉप-2 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। वहीं आरसीबी को हराने के लिए एलएसजी ने खास प्लान तैयार किया है, जिसका खुलासा एलएसजी के तेज गेंदबाज आवेश खान ने किया है। अगर आरसीबी इस मैच को हार जाती है तो फिर उसको एलिमिनेटर मैच खेलना होगा, जो आरसीबी बिल्कुल नहीं चाहेगी।

आवेश खान ने बताया टीम का प्लान

मैच से पहले तेज गेंदबाज आवेश खान ने आरसीबी के खिलाफ एलएसजी के प्लान पर बातचीत करते हुए बताया “अभी जैसे हम प्रैक्टिस पर जा रहे है तो प्लान करेंगे कि हमे आरसीबी के खिलाफ क्या एक्जिक्यूट करना है और कैसे उनके बल्लेबाजों को आउट करना है मैच जीतने के लिए हम उस प्रोसेस को फॉलो करेंगे। हम वीडियो देखेंगे कि कहां वो लोग कमजोर है और उस जगह हम गेंद डालने की कोशिश करेंगे और उनको जल्द से जल्द आउट करने को देखेंगे। क्योंकि वो उनकी टीम के लिए हर मैच में मंच तैयार कर रहे हैं और हम उनको वीक जगह पर गेंदबाजी करके जल्दी आउट करने की कोशिश करेंगे।”

आरसीबी में होगी जोश हेजलवुड की एंट्री

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच जब आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया था तब जोश हेजलवुड भी ऑस्ट्रेलिया वापस लौट गए थे और पिछले मैच में वे टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन एलएसजी के साथ होने वाले मैच से पहले हेजलवुड आरसीबी के साथ जुड़ गए हैं। अब अगले मैच में ये मैच विनर खिलाड़ी आरसीबी के लिए खेलता हुआ दिखाई दे सकता है।

विज्ञापन

आरसीबी को पिछले मैच में मिली थी हार

आरसीबी ने अपना पिछला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था। इस मैच में आरसीबी को 42 रन से हार का सामना करना पड़ा था। मैच आरसीबी की बल्लेबाजी भी कुछ खास नहीं रही थी, इसके अलावा टिम डेविड की चोट ने भी टीम को मुश्किल में डाल दिया था। अब देखने वाली बात होगी कि क्या टिम डेविड आज का मैच खेलते हैं या नहीं?

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ‘ना चुनकर भारत ने कोई गलती नहीं की’, श्रेयस अय्यर को लेकर दिग्गज का बड़ा बयान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola