IND vs ENG: 'ना चुनकर भारत ने कोई गलती नहीं की', श्रेयस अय्यर को लेकर दिग्गज का बड़ा बयान

Shreyas Iyer: पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रही है, जिसमें कप्तान श्रेयस अय्यर का अहम रोल है। उनको लेकर अब दिग्गज ने बड़ा बयान दिया है।

Shreyas Iyer

Shreyas Iyer

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम ने 11 साल बाद प्लेऑफ में जगह बनाई और अब टीम की नजरें अपने पहले खिताब पर हैं। अय्यर के कप्तान रहते बेशक पंजाब की टीम का प्रदर्शन जोरदार रहा हो, लेकिन इसके बाद भी उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए नजरअंदाज किया गया है। उनके टीम में ना चुने जाने पर हर किसी को हैरानी हुई।

विज्ञापन

इस टीम में करुण नायर को 7 साल बाद शामिल किया गया, जबकि श्रेयस को पिछले कुछ समय में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम में शामिल नहीं किया गया। रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के पास कुछ जगहें भरने की जिम्मेदारी थी।

विज्ञापन

हालांकि, उन्होंने साई सुदर्शन और नायर जैसे खिलाड़ियों को टीम में मौका दिया, जिससे श्रेयस का लंबे समय बाद टेस्ट मैच खेलने का इंतजार बढ़ गया। उनको लेकर अब इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

‘इंग्लैंड में अय्यर कमजोर पड़ सकते हैं’

उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में स्विंग कंडीशंस में अय्यर कमजोर पड़ सकते हैं। ‘इनसाइडस्पोर्ट’ से बात करते हुए उन्होंने कहा कि श्रेयस के पास इंग्लिश परिस्थितियों में सफल होने के लिए तकनीक की कमी है। पनेसर बोले, ‘भारत ने श्रेयस अय्यर को ना चुनकर कोई गलती नहीं की है। वह उपमहाद्वीप की पिचों पर बहुत अच्छा खिलाड़ी है। उसकी तकनीक सपाट पिचों के लिए बहुत अनुकूल है, वह प्रभावशाली है और वास्तव में अच्छा स्कोर करता है। रणजी ट्रॉफी में उसका औसत 64 का है। मुझे लगता है कि इंग्लैंड में सीमिंग, स्विंगिंग परिस्थितियों में वह कमजोर है। यही एक कारण है कि उसे नहीं चुना गया।’

एशिया के बाहर अय्यर का प्रदर्शन

उनके रिकॉर्ड पर नजर दौड़ाई जाए तो पाएंगे कि उन्होंने भारत से बाहर जितने भी रन बनाए हैं, उनमें से ज्यादातर बांग्लादेश के खिलाफ ही हैं। पंजाब के कप्तान ने इंग्लैंड में सिर्फ एक मैच खेला है, जिसमें उन्होंने दो पारियों में 34 रन बनाए हैं। एशिया के बाहर अय्यर ने छह पारियों में सिर्फ 75 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 31 रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ