हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: नई सलामी जोड़ी, रहाणे होंगे कप्तान, ऐसी होगी KKR की बेस्ट संभावित Playing 11

IPL 2025 KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस बार नए कप्तान और नई सलामी जोड़ी के साथ मैदान पर उतरने वाली है। केकेआर की संभावित प्लेइंग इलेवन में मैच विनर खिलाड़ियों की भरमार है।

विज्ञापन
IPL 2025 KKR

IPL 2025 KKR: आईपीएल 2025 का पहला मैच 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2024 में श्रेयस अय्यर केकेआर के कप्तान थे और उनकी कप्तानी में टीम ने खिताब भी अपने नाम किया था, लेकिन इस बार कोलकाता टीम की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में हैं। केकेआर में इस बार कई नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई हैं जो सीजन-18 में धमाल मचाने के लिए भी तैयार हैं। पिछले सीजन केकेआर के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में शानदार प्रदर्शन करने वाले इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिल सॉल्ट इस बार आरसीबी का हिस्सा हैं, ऐसे में केकेआर आईपीएल 2025 में नई सलामी जोड़ी के साथ उतरने वाली है।

इन खिलाड़ियों पर होगी ओपनिंग की जिम्मेदारी

कोलकाता नाइट राइडर्स इस बार नई सलामी जोड़ी के साथ मैदान पर उतरने वाली है। जिसमें क्विंटन डी कॉक और सुनील नरेन शामिल हैं। आईपीएल 2024 में सुनील नरेन और फिल सॉल्ट को केकेआर के लिए पारी की शुरुआत करते हुए देखा गया था, लेकिन इस बार क्विंटन डी कॉक और सुनील नरेन की जोड़ी टीम के लिए पारी की शुरुआत कर सकती है।

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ‘इससे अच्छा तो मैं रिटायरमेंट…’ बुमराह ने क्यों बोला ऐसा? नया वीडियो आया सामने

विज्ञापन

डी कॉक को केकेआर ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के दौरान 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके अलावा केकेआर के पास रहमानुल्लाह गुरबाज के रूप में भी एक ओर सलामी बल्लेबाज है। पिछले सीजन फिल सॉल्ट के जाने के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज को भी केकेआर के लिए ओपनिंग में बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था।

मिडिल ऑर्डर में होंगे ये खिलाड़ी

नंबर-3 पर कप्तान अजिंक्य रहाणे मार्चा संभालते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा उपकप्तान वेंकेटेश अय्यर, आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह भी एक्शन में होंगे। केकेआर का मिडिल ऑर्डर इन खिलाड़ियों की उपस्थिति से काफी मजबूत दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

केकेआर की संभावित बेस्ट प्लेइंग इलेवन

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा।

ये भी पढ़ें:- चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद आराम करने के मूड में नहीं हेड कोच गंभीर, सामने आया मास्टर प्लान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola