चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद आराम करने के मूड में नहीं हेड कोच गंभीर, सामने आया मास्टर प्लान

Gautam Gambhir: इस साल भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। इस सीरीज के पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने बड़ा फैसला लिया है।

Champions Trophy Gautam Gambhir

Champions Trophy Gautam Gambhir

Gautam Gambhir: बतौर हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को 12 साल बाद चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जिता दिया है। अकसर देखा जाता है कि कोई भी टीम जब भी कोई बड़ा खिताब जीतती है तो खिलाड़ी या कोच आराम करने पर फोकस करते हैं। लेकिन गंभीर की सोच इस मामले में थोड़ी अलग है।

विज्ञापन

गंभीर अब कुछ दिन का ही ब्रेक लेकर आईपीएल 2025 के बाद शुरू होने जा रहे इंग्लैंड दौरे की तैयारियां शुरू कर देंगे। जून के तीसरे सप्ताह से भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है, जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के नए सायकल का हिस्सा होगी। गंभीर इसी सीरीज की तैयारी के लिए इंडिया ‘ए’ के साथ इंग्लैंड जाने वाले हैं।

विज्ञापन

भारत ‘ए’ टीम के साथ इंग्लैंड जाएंगे गंभीर

यह पहली बार होगा, जब सीनियर टीम के हेड कोच भारत ‘ए’ टीम के साथ किसी दौरे पर जाएंगे। ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के अनुसार, गंभीर रिजर्व पूल के बारे में स्पष्ट जानकारी हासिल करने के लिए इंडिया ‘ए’ टीम के साथ जाएंगे। बताया जा रहा है कि भारत के चैंपियंस ट्रॉफी में जीत हासिल करने के बाद इंग्लैंड दौरे में भी वाइल्ड कार्ड खिलाड़ियों पर हेड कोच का भरोसा कायम रहने की संभावना है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, ‘ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद से ही गंभीर बीसीसीआई के साथ चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने रिजर्व पूल के बारे में स्पष्ट जानकारी हासिल करने के लिए भारत ‘ए’ टीम के साथ यात्रा करने की इच्छा व्यक्त की है।’

विज्ञापन

भारत ‘ए’ के ज्यादा दौरे चाहते हैं कोच

सूत्र ने आगे कहा कि गंभीर, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने भारत ‘ए’ के दौरे को फिर से शुरू करने को एक महत्वपूर्ण मुद्दा माना है। बता दें कि द्रविड़ के कार्यकाल के खत्म होने के बाद ऐसे दौरे बहुत कम हुए हैं और उन्हें केवल एक महत्वपूर्ण सीरीज से पहले ही निर्धारित किया गया है। इसकी जरूरत इसलिए महसूस हो रही है क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ समय से टेस्ट मैचों में कुछ खिलाड़ियों पर हद से ज्यादा निर्भर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ