---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2025: मेगा ऑक्शन में इन 3 तेज गेंदबाजों पर हो सकती है पैसों की बारिश, क्‍या टूट जाएगा स्टार्क का रिकॉर्ड?

IPL Mega Auction: आईपीएल मेगा ऑक्शन पर इस बार सभी की निगाह टिकी हुई है। इस बार तेज गेदबाजों पर सबसे ज्यादा बोली लग सकती है। 2024 के मेगा ऑक्शन में स्टार्क सबसे ज्यादा महंगे बिके थे।

---विज्ञापन---

IPL Mega Auction: आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन 24-25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में अबादी अल जोहर एरीना में होगा। इस बार भी आईपीएल में तेज गेंदबाजों की मांग काफी ज्यादा रह सकती है। आईपीएल 2024 में भी तेज गेंदबाजों पर सबसे ज्यादा बोली लगी थी। मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बार भी सभी टीमें अच्छे तेज गेंदबाजों की तलाश में है। RCB,RR और GT मेगा ऑक्शन में तेज गेंदबाजों पर बड़ी बोली लगा सकती हैं। आइये जानते हैं कि इस बार मेगा ऑक्शन में किन तीन तेज गेंदबाजों पर सबसे ज्यादा बोली लग सकती है।

कगिसो रबाडा

साउथ अफ्रीका के स्टार तेज कगिसो रबाडा पर इस बार आईपीएल मेगा ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है। वो पिछले दो सीजन से पंजाब टीम का हिस्सा थे। लेकिन पंजाब की टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया है। कगिसो रबाडा ने 80 मैचों में 117 विकेट लिए हैं। कगिसो रबाडा उन चुनिंदा गेंदबाजों में से एक हैं, जो पॉवरप्ले और डेथ ओवर में गेंदबाजी करा सकते हैं। इसके अलावा वो लगातार 145 KM/H की रफ्तार से गेंदबाजी करा सकते हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह को भी पंजाब की टीम ने रिलीज कर दिया है।अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप में बेहद शानदार रहा था। उन्होंने भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। इसके अलावा वो बाएं हाथ के गेंदबाज हैं। आईपीएल में हमेशा ही बाएं हाथ के गेंदबाजों की मांग ज्यादा रहती है। अर्शदीप भी लगातार 145 KM/H की रफ्तार से गेंदबाजी करा सकते हैं। ऐसे में उन पर भी मेगा ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है।

 

---विज्ञापन---

मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क आईपीएल 2024 के शुरुआती मैचों में संघर्ष करते हुए नजर आए थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की थी। उन्होंने KKR को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। 2024 में उन्हें KKR ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया है। ऐसे में मिचेल स्टार्क को खरीदने के लिए भी बिडिंग वॉर देखने को मिल सकती है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Nov 07, 2024 06:22 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola