IPL 2025 GT vs DC: आईपीएल 2025 में आज का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा। ये सीजन अभी तक दोनों टीमों के लिए काफी अच्छा रहा है। पॉइंट्स टेबल में जहां दिल्ली कैपिटल्स पहले पायदान पर है तो वहीं गुजरात टाइटंस की टीम नंबर-3 पर बनी हुई है। मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
टॉस जीतकर क्या बोले शुभमन गिल?
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करते हुए शुभमन गिल ने कहा “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यहां बहुत गर्मी है। विकेट बहुत अच्छा लग रहा है। अगर आप ज्यादा घास नहीं रखेंगे, तो यह फट जाएगा। चीजें अच्छी चल रही हैं। हम अतीत के बारे में ज्यादा नहीं सोचते। यह दिन पर अच्छा प्रदर्शन करने के बारे में है। टीम को एकजुट होने में कुछ हफ़्ते लगते हैं। हम उसी टीम के साथ जा रहे हैं। उम्मीद है कि रबाडा 10 दिन या उससे भी कम समय में वापस आ जाएगा।”
क्या बोले अक्षर पटेल?
टॉस के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा “हम भी फील्डिंग करना चाहता थे। मैं उलझन में था क्योंकि बहुत गर्मी थी। गेंदबाज धूप में थक सकते हैं। हम अच्छा स्कोर बनाने और बचाव करने की कोशिश करेंगे। हम अच्छी शुरुआत चाहते थे। हम सुधार के बारे में बात करते रहते हैं। ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा रहा है। आपको कभी-कभी सफलता मिल सकती है और कभी-कभी नहीं।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ईशांत शर्मा।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: प्लेऑफ में RCB के पहुंचने का पूरा समीकरण, जानें कितने मैच जीतने जरूरी?
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
8 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines