IPL 2025 MI vs GT: आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुल्लांपुर में खेला गया। इस रोमांचक मैच को मुंबई ने 20 रन से जीतकर क्वालीफायर 2 में अपनी जगह बनाई। वहीं हार के साथ गुजरात टाइटंस का आईपीएल 2025 का सफर खत्म हो गया। एक समय मैच में गुजरात टाइंटस की पकड़ काफी मजबूत लग रही थी, साईं सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर ने मैच को बना दिया था लेकिन हार्दिक पांड्या ने मैच में ऐसा ‘मास्टरस्ट्रोक’ लगाया, जिससे मैच पलट गया।
हार्दिक ने 7 गेंदबाजों का किया इस्तेमाल
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी इस सीजन काफी शानदार रही है। उनके पास जसप्रीत बुमराह से लेकर ट्रेंट बोल्ट और मिचेल सेंटनर जैसे धाकड़ गेंदबाज हैं। अक्सर देखा गया है कि मैच में ज्यादातर कप्तान 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल करते हैं हां जब कोई गेंदबाजी अच्छी नहीं होती तब कप्तान छठे गेंदबाज का भी प्रयोग कर लेता है, लेकिन इस मैच में हार्दिक पांड्या ने 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। मैच में ट्रेंट बोल्ट काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने 4 ओवर में 56 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा रिचर्ड ग्लीसन जो मुंबई के मुख्य तेज गेंदबाज थे वे भी महंगे साबित हुए थे। हालांकि उन्होंने साईं सुदर्शन का अहम विकेट चटकाया था।
इसके बाद हार्दिक ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में अश्वनी कुमार को बुलाया, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करके गुजरात के बल्लेबाजों पर दबाव बनाया। अश्वनी ने 3.3 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट चटकाया था। इसके अलावा मैच में नमन धीर ने 1 ओवर, मिचेल सेंटनर ने 1 ओवर, हार्दिक पांड्या ने 3 ओवर और जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर डाले थे। बुमराह और बोल्ट ही 4-4 ओवर पूरे कर पाए थे। बुमराह ने 4 ओवर में महज 27 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया था।
आईपीएल 2025 से बाहर हुई GT
मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के सामने जीत के लिए 229 रन का लक्ष्य रखा था। जिसका पीछा करते हुए गुजरात की टीम 208 रन ही बना सकी थी। गुजरात की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए साईं सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए थे। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 48 रन की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें:- MI vs GT: टॉस के दौरान गिल ने नहीं मिलाया था हाथ, मैच में पांड्या ने ऐसे दिया शुभमन को जवाब
संबंधित खबरें
250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
45 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
3 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
3 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
11 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
12 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
13 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines