IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में नहीं खेल पाए थे और अब वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे। सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। सीएसके शुक्रवार को अपने घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई) में आरसीबी के खिलाफ मैच खेलेगी।
फ्लेमिंग ने कही ये बात
सीएसके बनाम आरसीबी मैच से पहले, सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, “वह ठीक हो रहे हैं।” हालांकि, उनकी चोट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीएसके के मैच के दौरान सुरेश रैना ने बताया कि श्रीलंकाई खिलाड़ी मथेशा पथिराना को चोट लगी है।
पिछले सीजन में पथिराना ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन आईपीएल 2024 के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण उन्हें टूर्नामेंट बीच में ही छोड़ना पड़ा। इसके बावजूद सीएसके ने उन पर भरोसा दिखाया और पिछले साल आईपीएल मेगा-नीलामी से पहले उन्हें अपनी टीम में बनाए रखा।
CSK और RCB की स्क्वाड
चेन्नई सुपर किंग्स : रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे , मथीशा पथिराना, नूर अहमद, रविचंद्रन अश्विन, डेवोन कॉनवे, सैयद खलील अहमद, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर , सैम कुरेन, शेख राशिद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा , गुरजनप्रीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्णन घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी। आंद्रे सिद्धार्थ.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली , यश दयाल, जोश हेजलवुड, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख सलाम, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार , स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल , स्वास्तिक छिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी.
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
7 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
8 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
9 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines