IPL 2024 Shane Watson: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉटसन के पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हेड कोच बनने की खबरें चल रही थी। इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और शेन वॉटसन के बीच बातचीत भी हुई थी लेकिन बाद में शेन वॉटसन ने पीसीबी के ऑफर को ठुकरा दिया था। जिसकी बड़ी वजह अब सामने आई है। दरअसल पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान शेन वॉटसन और पीसीबी अधिकारियों के बीच बातचीत हुई थी। पीसीबी शेन वॉटसन को पाकिस्तान क्रिकेट टीम का नया हेड कोच बनाना चाहती थी।
जिसके लिए शेन वॉटसन ने पीसीबी के सामने 2 मिलियन डॉलर यानी लगभग 16.5 करोड़ रुपये की मांग रखी थी, जिसपर पीसीबी सहमत भी हो गई थी। लेकिन बाद में अचानक से वॉटसन ने पीसीबी के ऑफर को ठुकराकर आईपीएल 2024 में कमेंटरी करने वाले फैसले को जारी रखा।
वॉटसन क्यों ठुकराया PCB का ऑफर?
दरअसल पाकिस्तान सुपर लीग में शेन वॉटसन क्वेटा ग्लैडिएटर्स टीम के कोच हैं। इस बार उनकी कोचिंग में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम ने पीएसएल के प्लेऑफ में भी जगह बनाई थी। जिसके बाद पीसीबी अधिकारी और शेन वॉटसन के बीच हेड कोच के पद को लेकर बातचीत हुई। जिसपर वॉटसन भी सहमत थे लेकिन बाद उनकी ये बातचीत मीडिया में लीक हो गई। जिससे वॉटसन काफी नाराज थे। मीडिया में बातचीत लीक होने के बाद वॉटसन ने पीसीबी को ऑफर को ठुकरा दिया।
पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक वॉटसन ने मौजूदा पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के मौके पर कराची में एक पीसीबी अधिकारी के साथ स्थिति पर विस्तार से बातचीत की। वास्तव में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई थी और इसे स्वीकार करने से पहले कुछ शर्तें भी रखी थीं। लेकिन वेतन पैकेज का विवरण मीडिया में लीक होने से वॉटसन को निराशा हुई।
वहीं दूसरी तरफ वॉटसन द्वारा पीसीबी के ऑफर को ठुकराने के पीछे बातचीत लीक होने का ही एकमात्र कारण नहीं है। बल्कि वॉटसन के पास पहले से कई क्रिकेट लीग के कार्यक्रम है। वॉटसन को आईपीएल 2024 में भी कमेंटरी करनी है। इसके अलावा मेजर लीग क्रिकेट में वॉटसन कोच हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: तो क्या सरफराज खान की होगी गुजरात टाइटंस में एंट्री? ऐसे बन रहा संयोग
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024 में विराट कोहली टीम इंडिया के कितने जरूरी? आंकड़े दे रहे गवाही
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: जोफ्रा आर्चर के RCB में शामिल होने की अटकलें तेज, इंस्टा स्टोरी से चौंकाया
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
15 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
27 mins agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
33 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
58 mins agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
2 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines