KKR की जीत के बाद भी गंभीर के फैसले पर उठा सवाल, क्या ऑक्शन में गौतम से हुई थी चूक?

Gautam Gambhir Mistakes in Auction: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आरसीबी को करारी हार दे दी है, लेकिन फिर भी गौतम गंभीर अपने फैसले को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इससे ऐसा लग रहा है कि गंभीर से ऑक्शन में बड़ी चूक हो गई थी।

IPL 2024 RCB vs KKR Gautam Gambhir Mistakes in Auction buy Mitchell Starc

कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर गौतम गंभीर।

Gautam Gambhir Mistakes in Auction: कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2024 के 10वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शानदार जीत मिली है। यह कोलकाता के लिए इस सीजन की लगातार दूसरी जीत है। केकेआर ने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 रनों से जीत दर्ज की थी। अब कोलकाता ने आरसीबी को भी मात दे दी है। इस आधार पर देखा जाए तो कोलकाता अच्छा खेल रही है, बावजूद इसके गौतम गंभीर के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस बात कर रहे हैं कि गंभीर से आईपीएल 2024 के ऑक्शन में भूल हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर ने ऑक्शन में क्या गलती कर दी

बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने भले ही दोनों मुकाबले अपने नाम कर लिए हैं, लेकिन केकेआर ने ऑक्शन में जिस खिलाड़ी पर सबसे बड़ा दांव खेला था, उसका प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है। कोलकाता ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर ऑक्शन की सबसे बड़ी बोली लगाई थी। कोलकाता के मेंटर गौतम गंभीर भी ऑक्शन में शामिल थे, उन्होंने मिचेल स्टार्क पर 24.75 करोड़ रुपये की बोली लगाई और खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया था। स्टार्क ने आईसीसी विश्व कप 2023 में अच्छा प्रदर्शन किया था, इसी कारण से गंभीर ने उन पर इतनी बड़ी बोली लगाई थी, लेकिन अब जब आईपीएल का आगाज हुआ है, तो गौतम गंभीर स्टार्क पर बोली लगार पछता रहे होंगे।

विज्ञापन

दोनों मैचों में हुई सबसे महंगे खिलाड़ी की कुटाई

मिचेल स्टार्क सिर्फ आईपीएल 2024 ऑक्शन के ही नहीं, बल्कि आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। ऐसे में केकेआर को उम्मीद थी कि स्टार्क अपने प्रदर्शन से कोलकाता की जीत में अहम योगदान निभाएंगे, लेकिन स्टार्क का प्रदर्शन शुरुआती दो मुकाबलों में पूरी तरह से खराब रहा है। बता दें कि गेंदबाज की हैदराबाद के खिलाफ पहले मुकाबले में भी खूब पिटाई हुई थी। इस मैच में स्टार्क ने 4 ओवर में 53 रन लुटाए थे। इस मैच में वह सबसे महंगे खिलाड़ी तो रहे ही थे, इसके अलावा वह एक भी विकेट नहीं ले सके थे। अब बेंगलुरु के खिलाफ भी आरसीबी के बल्लेबाजों ने स्टार्क की खूब कुटाई की है। इस मैच में भी स्टार्क को 4 ओवर में 47 रन कूट दिए हैं। इस मैच में भी स्टार्क के हाथ एक भी विकेट नहीं लगा है।

विज्ञापन

https://twitter.com/Theboysthing/status/1771597934691246556

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहा गेंदबाज

स्टार्क ने दोनों मैचों में दोनों हाथों से रन लुटाए हैं, लेकिन एक भी विकेट अपने नाम नहीं कर सका है। ऐसे में कोलकाता के मेंटर गौतम गंभीर भी जरूर स्टार्क पर इतनी बड़ी बोली लगाकर पछता रहे होंगे। स्टार्क पर 24.75 करोड़ रुपये लुटाना, गंभीर की टीम को भारी पड़ रहा है। इस कारण से स्टार्क को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ