IPL 2024: SRH के लिए बुरी खबर, धाकड़ खिलाड़ी हुआ चोटिल; वापसी पर सस्पेंस

IPL 2024 Sunrisers Hyderabad Bad News: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2024 में काफी मजबूत नजर आ रही है। इस सीजन के पहले दो मैच में टीम की ताकत का पता चला है। लेकिन उसी बीच टीम की दिक्कतें अब थोड़ा बढ़ती हुई दिख रही हैं। टीम का एक धाकड़ खिलाड़ी अभी तक फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ा नहीं है, वहीं उनके चोटिल होने की जानकारी मिली है।

IPL 2024 Sunrisers Hyderabad Bad News Wanindu Hasaranga Ankle Injury Comeback in Suspense

Sunrisers Hyderabad Bad News Wanindu Hasaranga Ankle Injury

IPL 2024 Sunrisers Hyderabad Bad News: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मौजूदा सीजन में एक नए कप्तान और नए कॉम्बिनेशन के साथ अलग लय में नजर आ रही है। पहले दो मैच में से जीत टीम को एक मैच में मिली लेकिन प्रदर्शन दोनों मैचों में लाजवाब रहा है। लेकिन फिर भी टीम के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल हैदराबाद ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन में एक धाकड़ खिलाड़ी को खरीदा था, मगर वो खिलाड़ी अभी तक टीम के साथ जुड़ा नहीं है और आगे भी उसकी वापसी पर सस्पेंस है क्योंकि उनके चोटिल होने की जानकारी मिली है। उस खिलाड़ी का नाम है वानिंदु हसारंगा जो श्रीलंका की टी20 टीम के कप्तान भी हैं।

विज्ञापन

वानिंदु हसारंगा की वापसी पर बवाल

हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट ने उन्होंने 4 टी20 इंटरनेशनल के बैन से बचाने के लिए अचानक रिटायरमेंट से वापस बुलाते हुए टेस्ट स्क्वाड में चुन लिया। अब इसी बीच उनके ऐंकल (टखने) में इंजरी की जानकारी सामने आने लगी है। उसी बीच हसारंगा के मैनेजर ने क्रिकबज से बात करते हुए जो बयान दिया उसने भी सस्पेंस खड़ा कर दिया है। मैनेजर ने कहा,’वह जल्द या कुछ दिन बाद ज्वॉइन करेंगे।’ यानी कुछ साफ नहीं है कि वह कब तक वापसी करेंगे। मगर करेंगे ऐसा मैनेजर का कहना है।

विज्ञापन

क्या पैसे के कारण नहीं आए हसारंगा?

आपको बता दें कि हसारंगा को फ्रेंचाइजी ने 1.5 करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदा था। वहीं जबकि आरसीबी में 2022 और 2023 में खिलाड़ी को 10.75 करोड़ रुपए मिलते थे मगर आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया। ऐसे कई मामले सामने आए जिसमें कुछ खिलाड़ियों ने ऑक्शन में कम पैसा मिलने के कारण नाम वापस लिया। इसको लेकर हसारंगा के मैनेजर ने साफ किया कि यह बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा,’अगर पैसा मैटर करता तो हमने 2 करोड़ का बेस प्राइस रखा होता। उनको अपने एंकल का अभी ख्याल रखना है। वह नेशनल टीम के कप्तान भी हैं।’

विज्ञापन

कारण इसके पीछे कुछ भी हो लेकिन इसका खामियाजा सनराइजर्स की टीम भुगत रही है। वह रिप्लेसमेंट भी नहीं चुन सकते हैं क्योंकि हसारंगा की वापसी का कोई समय निश्चित नहीं है। फ्रेंचाइजी के अधिकारी इस मामले पर कोई कमेंट नहीं कर रहे हैं। खबरें ऐसी हैं कि हसारंगा 31 मार्च को दुबई जाएंगे और चेकअप करवाएंगे। मैनेजर ने बताया, ‘समस्या उनके बाएं पैर के एंकल में है। जैसा ही डॉक्टर सलाह देंगे, उसी हिसाब से उनकी आईपीएल में वापसी पर फैसला लिया जाएगा। मगर वह जरूर आईपीएल में पहुंचेंगे क्योंकि वह खुद वहां जाकर समय का लुत्फ उठाना चाहते हैं। हम इसके लिए फ्रेंचाइजी से टच में हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ