IPL Rules Are Going To Change: आईपीएल 2024 के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। बीसीसीआई आईपीएल के नियमों में बदलाव करने वाला है। इससे जितनी भी कमजोर टीमें हैं, उसके लिए मुश्किलें और अधिक बढ़ जाएगी। उदाहरण के लिए इस नियम से विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भी मुश्किलें बढ़ जाएगी। बेंगलुरु की टीम आईपीएल की कमजोर टीम मानी जाती है, क्योंकि आरसीबी अभी तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। अब इस नियम के आने से आरसीबी के साथ-साथ जितनी भी कमजोर टीमें हैं, उसके लिए ट्रॉफी की रेस और अधिक मुश्किल हो जाएगी। दूसरी ओर जितनी भी मजबूत टीमें हैं, वह और अधिक मजबूत हो जाएगी। चलिए आपको बताते हैं क्या है आईपीएल का यह नियम।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: वर्षों बाद मिला है बुमराह के टक्कर का गेंदबाज, क्या विश्व कप में दोनों छोर से उड़ेंगी गिल्लियां
क्या है आईपीएल का यह नियम
बीसीसीआई आईपीएल की सभी टीम मैनेजमेंट के साथ मीटिंग करने वाला है। यह मीटिंग 16 अप्रैल को अहमदाबाद में होने वाली थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया है। जल्द ही इस मीटिंग की नई तारीख का ऐलान हो जाएगा। इस मीटिंग से पहले एक नियम की काफी चर्चा हो रही है। अगर बीसीसीआई यह नियम लागू करता है, तो इससे कुछ फ्रेंचाइजियों की मुश्किलें बढ़ जाएगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक अधिकांश फ्रेंचाइजी मांग कर रही है कि मेगा ऑक्शन में 8 खिलाड़ियों को रिटेन करने का नियम लागू किया जाए। अगले साल आईपीएल का मेगा ऑक्शन होने वाला है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मेजॉरिटी फ्रेंचाइजियों की एक ही मांग होने के कारण बीसीसीआई इसे स्वीकार कर लेगा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: प्लेऑफ के लिए 6 टीमों में छिड़ी लड़ाई, इन 4 टीमों का पत्ता कटना लगभग तय!
कमजोर टीमों को कैसे होगा नुकसान
इस नियम के आने से मेगा ऑक्शन 2025 में मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी तमाम मजबूत टीमें अपने 8 घातक खिलाड़ियों को रिटेन कर लेगी। इससे जितनी भी मजबूत टीमें हैं, वह हमेशा मजबूत रह जाएगी, क्योंकि उनके पास सभी बड़े खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका होगा। वहीं, दूसरी ओर जितनी भी कमजोर टीमें हैं, उनके पास ऐसे 8 खिलाड़ी होते नहीं हैं, जिन्हें वह रिटेन कर सके। इस स्थिति में कमजोर टीमों को मजबूरन अपने खिलाड़ियों को रिलीज करना ही होगा। इसके अलावा 8 खिलाड़ियों को रिटेन करने के नियम आने के बाद बड़े खिलाड़ी ऑक्शन में आ ही नहीं पाएंगे। इससे कमजोर टीमों को कभी अच्छे खिलाड़ी नहीं मिल पाएंगे। अब देखने वाली बात होगी की बीसीसीआई इस नियम को लागू करता है या फिर नहीं।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: विकेटकीपिंग के लिए इन 5 खिलाड़ियों में लगी रेस, किस खिलाड़ी का पलड़ा सबसे भारी
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines