IPL 2024: LSG को दूसरी बार अंग्रेजों ने दिया धोखा, बीच सीजन बदलना पड़ा टीम का स्क्वाड

IPL 2024 LSG Squad Changed: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को आईपीएल 2024 के बीच एक बार फिर अपना स्क्वाड बदलना पड़ा है। टीम से दो अंग्रेज यानी इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने टीम से नाम वापस लिया। अब टीम को दोबारा अपना स्क्वाड बदलना पड़ा है। इस बार फिर लखनऊ की टीम में एक खतरनाक पेसर की एंट्री हुई है।

IPL 2024 LSG Squad Changed Matt Henry Replaced David Willey Lucknow Super Giants

IPL 2024 LSG Squad Changed Matt Henry Replaced David Willey

IPL 2024 LSG Squad Changed: आईपीएल 2024 के बीच सीजन ही खिलाड़ियों का बाहर होना और टीमों का रिप्लेसमेंट का ऐलान करने का दौर जारी है। इस सीजन एक नहीं कई अंग्रेज खिलाड़ियों ने टीमों को धोखा दिया है। हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर डेविड विली ने शुरुआती कुछ मैचों से अपना नाम वापस लेने का ऐलान किया था। मगर अब अचानक जानकारी मिली है कि विली पूरे सीजन से नाम वापस ले चुके हैं। उन्होंने भी सभी की तरह पर्सनल रीजन का हवाला दिया है। अब फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह एक खतरनाक तेज गेंदबाज को साइन कर लिया है। यह खिलाड़ी न्यूजीलैंड के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन करता आया है।

विज्ञापन

कौन हुआ LSG में शामिल?

लखनऊ सुपर जांयंट्स को धोखा देने वाले डेविड विली दूसरे अंग्रेज खिलाड़ी हैं। उनसे पहले मार्क वुड ने टीम का साथ छोड़ा और फिर शमर जोसेफ को साइन किया गया। अब फ्रेंचाइजी ने डेविड विली की जगह न्यूजीलैंड के स्टार पेसर मैट हेनरी को साइन कर लिया है। गौरतलब है कि हेनरी 2019 वर्ल्ड कप के हीरो थे। इतना ही नहीं 2023 वर्ल्ड कप में भी वह न्यूजीलैंड की टीम का अहम हिस्सा थे। लखनऊ ने हेनरी को 1.25 करोड़ के प्राइस पर अपने साथ जोड़ा है।

विज्ञापन

मैट हेनरी न्यूजीलैंड के काफी अनुभवी गेंदबाज हैं। उन्होंने 2017 में आईपीएल में भी शिरकत की थी लेकिन पंजाब किंग्स के लिए वह सिर्फ दो मैच ही खेले थे। इसके अलावा वह चेन्नई सुपर किंग्स का भी हिस्सा रहे हैं। वहीं हेनरी ने न्यूजीलैंड के लिए 25 टेस्ट, 82 वनडे और 17 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने पेस अटैक में हेनरी के आने से अनुभव मिलेगा। टीम को पहले मुकाबले में हार मिली थी और अब दूसरे मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ खाता खोलना चाहेगी।

विज्ञापन

लखनऊ सुपर जायंट्स का पूरा स्क्वाड

केएल राहुल (कप्तान) क्विंटन डी कॉक, काइल मeयर्स, मार्कस स्‍टॉयनिस, दीपक हुड्डा, रवि बिश्‍नोई, नवीन उल हक, कृणाल पांड्या, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, मैट हेनरी, एश्टन टर्नर, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, शिवम मावी और एम सिद्धार्थ।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ