IND vs ENG: कैंसर से जूझ रही बहन को आकाशदीप ने समर्पित किया अपना प्रदर्शन, 10 विकेट हॉल के बाद हुए इमोशनल

IND vs ENG: आकाशदीप इस मुकाबले में टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे। टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला 10 विकेट हॉल लेने के बाद दीप ने बड़ा खुलासा किया और अपना प्रदर्शन कैंसर से जूझ रही बहन को समर्पित कर दिया।

Akashdeep

Akashdeep

IND vs ENG: बर्मिंघम टेस्ट मैच में जब आकाशदीप ने जसप्रीत बुमराह को रिप्लेस किया तो सभी ने उनको जमकर ट्रोल किया। इस खिलाड़ी पर सभी बड़े सवाल खड़े कर रहे थे। हालांकि मैच खत्म होने के बाद माहौल पूरी तरह से बदल गया है। आकाश इस मुकाबले में टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे। टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला 10 विकेट हॉल लेने के बाद दीप ने बड़ा खुलासा किया और अपना प्रदर्शन कैंसर से जूझ रही बहन को समर्पित कर दिया।

आकाशदीप जीत के बाद हुए इमोशनल 

उभरते हुए तेज गेंदबाज आकाशदीप ने बर्मिंघम टेस्ट मैच की पहली पारी में 88 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया था। दूसरी पारी में तो आकाश ने और बड़ा कमाल कर दिया। दीप ने 99 रन देकर 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। जिसके कारण ही उन्होंने इसी मुकाबले में अपने करियर का पहला 5 विकेट हॉल और 10 विकेट हॉल हासिल किया। जीत के बाद आकाशदीप इमोशनल हो गए। उन्होंने बताया की उनकी बहन पिछले 2 महीने से कैंसर से जूझ रही है। फिलहाल उनकी स्थिति बेहतर हुई है। ऐसे में वो अपने इस प्रदर्शन को उन्हें ही समर्पित करना चाहते हैं।

टीम में पक्की हो गई इस तेज गेंदबाज की जगह

बर्मिंघम टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करके आकाशदीप ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। अब तक उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कुल 8 मुकाबले खेले हैं। जिसमें 28.6 की औसत से कुल 25 विकेट अपने नाम किया है। 39 सालों के बाद किसी भारतीय गेंदबाज ने बर्मिंघम टेस्ट मैच में 10 विकेट हॉल अपने नाम किया है। इससे पहले 1986 में चेतन शर्मा ने भी यह कारनामा किया था। आकाशदीप इस सीरीज में और बेहतर प्रदर्शन करके टेस्ट टीम में नियमित तौर पर अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ