IND vs ENG: एजबेस्टन में शर्मसार इंग्लैंड, हार के बाद फूटा बेन स्टोक्स का गुस्सा, गिल की जमकर की तारीफ

Ben Stokes IND vs ENG: एजबेस्टन में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 336 रनों से रौंद डाला। हार के बाद कप्तान बेन स्टोक्स टीम के प्रदर्शन से नाखुश दिखाई दिए।

Ben Stokes

Ben Stokes

Ben Stokes IND vs ENG: एजबेस्टन के मैदान पर इंग्लैंड को टीम इंडिया के हाथों 336 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। भारत से मिले 608 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम सिर्फ 271 रन बनाकर ढेर हो गई। ना तो टीम के गेंदबाज फॉर्म में दिखाई दिए और ना ही बल्लेबाज कुछ खास कमाल दिखा सके। करारी हार के बाद कैप्टन बेन स्टोक्स टीम के प्रदर्शन से खासा नाखुश नजर आए। हालांकि, उन्होंने टीम इंडिया के नए-नवेले कप्तान शुभमन गिल की बैटिंग की जमकर तारीफ की है।

हार के बाद क्या बोले स्टोक्स?

बेन स्टोक्स ने दूसरे टेस्ट में मिली शर्मनाक हार के बाद कहा, “यह मैच हमारे लिए काफी मुश्किल रहा। 200 पर 5 विकेट लेने के बाद भी हम भारत को पहली पारी में जल्द नहीं समेट सके। वहीं, 80/5 विकेट खोने के बाद कमबैक करना काफी मुश्किल होता है। जैसा मैंने पहले भी कहा कि जब आप एक टीम के पांच विकेट 200 के स्कोर पर चटका लेते हैं, तो आप मजबूत स्थिति में होते हैं। हालांकि, मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ता रहा वैसे ही पिच भी बदलती रही। शायद पिच में हुए बदलाव टीम इंडिया के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हुए। 80/5 विकेट गंवाने के बाद जाहिर तौर पर वापसी करना मुश्किल होता है। हमने सबकुछ करके देखा, हमने प्लान भी बदले। हालांकि, जब एक टीम आप पर पूरी तरह से हावी होती है, तो कमबैक करना कठिन हो जाता है। टीम इंडिया यकीनन एक क्लास टीम है।”

शुभमन की जमकर की तारीफ

बेन स्टोक्स ने शुभमन गिल द्वारा दोनों पारियों में खेली गई जबरदस्त इनिंग की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “शुभमन गिल के लिए यह मैच बल्ले से कमाल का रहा। जब आप मैदान पर समय बिताते हैं, तो आपकी बॉडी और दिमाग थक जाता है। ऐसे में यह हमारे ऊपर होता है कि एक टीम के तौर पर हम कैसी परिस्थितियों से निपटकर अच्छा प्रदर्शन करते हैं। जेमी स्मिथ जब से टीम में आए हैं उन्होंने जबरदस्त खेल दिखाया है। बल्ले से धांसू प्रदर्शन करने के साथ-साथ वह विकेटकीपिंग भी कमाल की करते हैं।” बता दें कि इंग्लैंड को एजबेस्टन में भारत के खिलाफ यह पहली हार झेलनी पड़ी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ