LSG vs PBKS: लखनऊ में टॉस जीतने वाली टीम चुन सकती गेंदबाजी, जानिए पिच और मौसम का हाल

IPL 2024 के 11वें मुकाबले में शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिलेगी।

Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium Pitch Report

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

LSG vs PBKS, Lucknow Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 11वें मुकाबले में शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिलेगी। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेल जाएगा। टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने अब तक 1-1 मैच जीता है। ऐसे में केएल राहुल और शिखर धवन की कोशिश दूसरी जीत पर होगी। आइए जानते हैं कि लखनऊ की पिच कैसी रहने वाली है। साथ ही मैच के दौरान मौसम का क्या हाल रहेगा।

विज्ञापन

लखनऊ में स्पिनर्स को मदद

IPL 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने घरेलू मैच दो प्रकार की सतहों पर खेले थे। एक पिच पर बल्लेबाजों को बीच-बीच में काफी मदद मिल रही थी। इस पिच पर स्पिनर्स को भी सहायता मिली थी, क्योंकि गेंद नीची रह रही थी। लखनऊ में स्कोर का पीछा करना काफी मुश्किल साबित होता था। दूसरी पिच काफी सपाट रहती है। हालांकि, लखनऊ में जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, स्लोअर बॉलर्स को पिच से मदद मिलती है। यहां लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने ज्यादा मैच जीते हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुनी सकती है।

विज्ञापन

दिन का तापमान 40 के करीब

उत्तर भारत में तेजी से गर्मी बढ़ रही हैं। ऐसे में लखनऊ में दिन के समय काफी गर्मी का अनुभव होगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ में दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हालांकि, रात के समय थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है। लखनऊ में रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। अच्छी बात यह है कि क्रिकेट प्रेमियों को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा। मैच के दौरान बारिश के जरा भी आसार नहीं हैं।

विज्ञापन

इकाना में दोनों टीमों का प्रदर्शन

अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ के आंकड़ों की बात करें तो टीम ने अपने होम ग्राउंड पर 7 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान LSG को 3 में जीत मिली है और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। 1 मुकाबला बेनतीजा भी रहा है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 2 मैच जीते हैं और लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्हें 1 मुकाबले में जीत मिली है। दूसरी ओर इकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने इस मैदान पर 1 ही मैच खेला और उसमें फतेह हासिल की है। PBKS ने लक्ष्य का पीछा करते हुए यह कारनामा किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ