IPL 2024: अगर ग्लेन मैक्सवेल होते हैं बाहर, तो किसकी होगी RCB में एंट्री

Who Can Replace Glenn Maxwell in RCB: आरसीबी के लिए खेलने वाले विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल चोटिल होने के कारण अगले मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। अगर मैक्सी टीम से बाहर होते हैं, तो उनकी जगह टीम में किसे शामिल किया जा सकता है, चलिए जानते हैं।

IPL 2024 if Glenn Maxwell out who will enter RCB Probable Playing 11

आरसीबी।

विज्ञापन

Who Can Replace Glenn Maxwell in RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। आईपीएल 2024 में बेंगलुरु की टीम 6 मुकाबले खेल चुकी है, लेकिन सिर्फ 1 मैच में जीत हासिल कर सकी है। ऐसे में सवाल है कि आरसीबी वापसी करे भी तो कैसे करे। बेंगलुरु की स्थिति पहले ही बेहद खराब है, अब आरसीबी के खिलाड़ी भी चोटिल होते जा रहे हैं। बेंगलुरु के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे।

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: भारतीय स्क्वॉड में MI के सर्वाधिक प्लेयर्स को जगह! जानिए अन्य फ्रेंचाइजी का हाल

विज्ञापन

15 अप्रैल को खेला जाएगा अगला मैच

मुंबई के खिलाफ मैच के दौरान मैक्सवेल के अंगूठे में चोट लगी थी। ऐसे में वह अगला मुकाबला खेल पाएंगे या फिर नहीं, यह भी बड़ा सवाल बना हुआ है। ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि अगर मैक्सवेल अगले टीम से बाहर रहते हैं, तो उनकी जगह बेंगलुरु की टीम में किस खिलाड़ी की वापसी हो सकती है। आरसीबी को आईपीएल 2024 का अगला मुकाबला 15 अप्रैल को पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है। इस मैच में अगर आरसीबी को वापसी करनी है, तो खास तैयारी की जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन

इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

हैदराबाद की टीम काफी मजबूत है। एसआरएच ने ही बेंगलुरु का आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऐसे में किंग कोहली की टीम को कमिंस की सेना से सावधान रहने की जरूरत है। इस मुकाबले से ग्लेन मैक्सवेल को चोटिल होने के कारण बाहर रखा जा सका है। अगर ऐसा होता है, तो आरसीबी की प्लेइंग इलेवन भी बदल जाएगी। अगर मैक्सवेल बाहर होते हैं, तो उनकी जगह भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी मनोज भंडागे को टीम में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा मैक्सवेल के बाहर जाने पर गेंदबाजी क्रम में भी बदलाव किया जाएगा। गेंदबाजी में आकाशदीप को बाहर कर लॉकी फर्ग्यूसन को टीम में शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

मनोज भंडागे का प्रदर्शन

बता दें कि मनोज भंडागे भी एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जिन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में 14 लिस्ट ए क्रिकेट मैच खेले हैं। इन 14 मैचों में उनके बल्ले से 26 की एवरेज से 235 रन निकले हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 100 का रहा है। इसके अलावा खिलाड़ी ने डोमेस्टिक क्रिकेट में 21 टी20 मैच भी खेले हैं। इन 21 मैचों के 10 इनिंग में उनके बल्ले से 21 की एवरेज से 151 रन निकले हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 142 का रहा है। गेंदबाजी में भी खिलाड़ी का प्रदर्शन ठीक ठाक है। उन्होंने लिस्ट ए के मैचों में 10 और टी20 मैचों में 11 विकेट झटके हैं।

विज्ञापन

कैसी हो सकती है आरसीबी की प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, विल जैक्स, रजत पाटीदार, मनोज भंडागे, दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर, रीस ट्रॉप्ले, विजयकुमार वैश्य, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ