IPL 2024: 'आप आईपीएल से पहले फिट हो जाते हो..' पूर्व क्रिकेटर ने हार्दिक पांड्या पर कसा तंज

IPL 2024: जबसे हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हैं तबसे उनको आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा है। अब आईपीएल 2024 से पहले एक बार फिर पूर्व क्रिकेटर ने हार्दिक पांड्या पर तंज कसा है।

IPL 2024 hardik pandya captain Praveen Kumar slams Mumbai Indians

IPL 2024 hardik pandya captain Mumbai Indians Image Credit: Social Media

IPL 2024: आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। इस मुंबई इंडियंस नए कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ उतरने वाली है। लेकिन अब लगता है जैसे हार्दिक ने मुंबई इंडियंस का कप्तान बनकर कोई हलती कर दी हो। हर किसी के निशाने पर आज के समय में हार्दिक हैं। कई पूर्व क्रिकेटर्स को भी मुंबई इंडियंस का रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बना देने वाला फैसला गलत लगा है। कई फैंस का मानना है कि मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा का अपमान किया है। वहीं इस कड़ी में एक और पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने हार्दिक पांड्या पर तंज कसते हुए कहा है कि आप आईपीएल से पहले फिट हो जाते हो।

विज्ञापन

‘देश और राज्य के लि नहीं खेलते, आईपीएल से पहले फिट हो जाते’

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या को वनडे विश्व कप 2023 के दौरान चोट लग गई थी। जिसके बाद हार्दिक पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। ये पहली बार नहीं था कि जब हार्दिक चोटिल होकर किसी बड़े टूर्नामेंट से बाहर हुए हो। फिर इसके बाद आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले हार्दिक की मुंबई इंडियंस में वापसी हुई और इतना ही नहीं मुंबई ने उनको रोहित शर्मा की जगह कप्तान तक बना दिया। मुंबई इंडियंस का ये फैसला ज्यादातर क्रिकेटर्स और फैंस को रास नहीं आया।

अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने हार्दिक पांड्या पर तंज कसा है। दरअसल सोशल मीडिया पर प्रवीण कुमार की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने हार्दिक पांड्या को लेकर कहा है कि आप देश के लिए नहीं खेलते, आप घरेलू क्रिकेट में अपने राज्य के लिए नहीं खेलते हैं और आईपीएल से ठीक पहले आप फिट हो जाते हैं। इस तरह की चीजें नहीं होनी चाहिए। आपकों देश और अपने राज्य के लिए भी घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए लेकिन कुछ लोग अब आईपीएल को ही ज्यादा महत्व देते हैं।

विज्ञापन

हार्दिक ने शुरू की प्रैक्टिस

मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनने के बाद हार्दिक पांड्या ने पहली बार नेट्स पर पसीना बहाया। हार्दिक ने नेट्स पर जमकर हिटिंग शॉट लगाए। जो इशारा है कि इस बार आईपीएल 2024 में हार्दिक और ज्यादा खतरनाक दिखने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ