---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024: हार्दिक पांड्या इस दिन खेलेंगे गुजरात के खिलाफ पहला मैच, देखें GT और MI के आंकड़े

IPL 2024, MI vs GT: आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच पहला मैच 24 मार्च को गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पहली बार मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या अपनी पुरानी टीम के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे।

---विज्ञापन---

IPL 2024, MI vs GT: आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होगा। 17वें सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी खेला जाएगा। यह मैच येलो आर्मी के होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस का आमना-सामना 24 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। खास बात यह है पिछले साल तक हार्दिक पांड्या की कप्तानी गुजरात टाइंटस के कप्तान थे और उनकी कप्तानी में गुजरात ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन देखना यह होगा कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस गुजरात के खिलाफ क्या कमाल दिखा पाती है। वहीं चलिए आपको बातते हैं कि मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच क्या कहते हैं आंकड़े।

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस हेड टू हेड

गुजरात टाइटंस ने 2022 में आईपीएल में एंट्री मारी थी और पहले सीजन में ही उन्होंने हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया था। जबकि 2022 और 2023 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा संभाल रहे थे। 2022 में मुंबई इंडियंस और गुजरात के बीच सिर्फ एक मैच खेला गया था। उस मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने गुजरात टाइटंस को रोमांचक मैच में 5 रन से हराया था।

---विज्ञापन---

बता दें कि 2022 में गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीता था। वहीं 2023 में मुंबई और गुजरात का आमना-सामना तीन बार हुआ था। जिसमें 2 मैच गुजरात के पक्ष में गए थे। जबकि एक मैच मुंबई इंडियंस ने जीता था। आईपीएल 2023 के क्‍वालीफायर मैच में गुजरात टाइटंस ने मुंबई को 62 रन से हराया था। जिसके साथ अभी तक दोनों के बीच 4 बार भिड़ंत देखने को मिली है और आंकड़ा 2-2 से बराबर पर है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- WPL 2024: स्मृति मंधाना ने जीता टॉस, देखें RCB और MI की Playing 11

हार्दिक पांड्या ने गुजरात को दिलाया खिताब

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने 2022 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए पहले ही सीजन में खिताब दिला दिया था। लीग मैचों में गुजरात ने 14 में से 10 में जीत दर्ज की थी। जबकि सिर्फ 4 मैच गंवाए थे। हार्दिक ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी खूब धमाल मचाया था और गुजरात को ट्रॉफी दिलाई थी। इसके बाद 2023 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में ही गुजरात टाइटंस ने फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि फाइनल में गुजरात को चेन्नई सुपर किंग्स से रोमांचक मैच में हार झेलनी पड़ी थी। अब मुंबई इंडियंस के फैंस भी हार्दिक पांड्या से उम्मीद कर रहे हैं कि मुंबई के खेमें में तीन साल के सूखे वह खत्म करेंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 खेल सकते हैं ये 3 भारतीय खिलाड़ी, तीनों नाम हैं चौंकाने वाले

---विज्ञापन---

24 मार्च को होगा आमना-सामना

17वें सीजन में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस रविवार 24 मार्च को पहली बार आमना-सामना होगा। यह मैच गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं यह मैच भारतीय समनुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। हार्दिक पांड्या पहली बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाल रहे हैं। जबकि शुभमन गिल भी पहली बार ही गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। ऐसे में देखना यह होगा कि इन दोनों में से कौन सी टीम सीजन के पहले मैच में बाजी मारने में कामयाब हो पाती है।

First published on: Mar 13, 2024 06:11 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola