---विज्ञापन---

IPL 2024: जेक फ्रेजर-मैक्गर्क ने खूब मचाई तबाही, फिर भी नहीं तोड़ पाए सुरेश रैना का ये रिकॉर्ड

Jake Fraser-McGurk DC vs MI: जेक फ्रेजर-मैक्गर्क ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। हालांकि वे सुरेश रैना का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए।

Jake Fraser-McGurk DC vs MI: आईपीएल के इस सीजन में खूब रन बरस रहे हैं। बल्लेबाज रिकॉर्डतोड़ पारी खेलते नजर आ रहे हैं। कुछ ऐसी ही बल्लेबाजी शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैक्गर्क ने की। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए मैक्गर्क ने महज 15 गेंदों में पचासा ठोक डाला। उन्होंने 300 प्लस की स्ट्राइक रेट से विस्फोटक बल्लेबाजी की। हालांकि वे चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना का एक रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। आइए आपको बताते हैं कि मैक्गर्क की ये पारी सुरेश रैना के किस रिकॉर्ड के करीब रही।

84 में से 80 रन सिर्फ बाउंड्री से जड़े

दरअसल, मैक्गर्क ने अपनी ताबड़तोड़ पारी में 27 गेंदों में 11 चौके-6 छक्के ठोक 311.11 की स्ट्राइक रेट से कुल 84 रन जड़े। ये 50+ रन की एक आईपीएल पारी में सिर्फ बाउंड्री से जड़े गए रनों का पांचवां हाईऐस्ट स्कोर है। यानी मैक्गर्क ने अपनी 84 रन की पारी में से 80 रन सिर्फ बाउंड्री से जड़े। मैक्गर्क ने 95.23 प्रतिशत रन बाउंड्री से बनाए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: अब सूर्या को भूल जाओ… टीम इंडिया को मिल गया SKY का प्रो वर्जन

---विज्ञापन---

नहीं तोड़ पाए सुरेश रैना का रिकॉर्ड

इससे पहले उन्होंने सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी तूफानी पारी खेलते हुए इसी तरह का रिकॉर्ड बनाया था। तब उन्होंने 65 में से 62 रन सिर्फ बाउंड्री से जड़े थे। हालांकि वह इस शानदार पारी के बावजूद सुरेश रैना के रिकॉर्ड से पीछे रह गए।

ये भी पढ़ें: IPL 2024: जीत के बाद पंजाब किंग्स के लिए आई बुरी खबर, यह दिग्गज लौटा अपने देश

---विज्ञापन---

रैना ने 87 में से 84 रन बाउंड्री से जड़े थे

सुरेश रैना ने 201 में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए एक मुकाबले में विस्फोटक पारी खेलते हुए 25 गेंदों में 87 रन जड़े थे। इसमें से 84 रन सिर्फ बाउंड्री से आए थे। रैना ने 96.55 रन बाउंड्री से बनाए। उनका ये रिकॉर्ड आज तक कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है। रैना ने 12 चौके-6 छक्के ठोक 348.00 की स्ट्राइक रेट से रन जड़े थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Exclusive: शशांक सिंह ने खोला तूफानी पारी का राज, स्कोर बोर्ड देखे बिना ही जिता दिया मैच

---विज्ञापन---

काइल मेयर्स और आंद्रे रसेल का भी नाम शामिल

मैक्गर्क की इस पारी ने फैंस को सुरेश रैना की पारी की याद दिला दी। रैना और मैक्गर्क के अलावा इस लिस्ट में काइल मेयर्स और आंद्रे रसेल का भी नाम शामिल है। काइल मेयर्स ने पिछले साल पंजाब किंग्स के खिलाफ 54 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। जिसमें से 52 रन बाउंड्री से आए थे। वहीं आंद्रे रसेल ने आरसीबी के खिलाफ 2019 में कोलकाता में 65 रन की पारी खेली थी। जिसमें से 62 रन बाउंड्री से निकले थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2024 के बीच MI को लगा तगड़ा झटका, बाहर हुआ घातक खिलाड़ी 

ये भी पढ़ें: LSG Vs RR: लखनऊ को मिली ‘गुड न्यूज’, मैच विनर खिलाड़ी कर सकता है वापसी

First published on: Apr 27, 2024 05:04 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola