क्या विराट-रोहित नहीं खेल पाएंगे चैंपियंस ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह

ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रोहित शर्मा और विराट कोहली के खेलने पर बड़ा अपडेट सामने आया है। हालांकि टूर्नामेंट को लेकर अभी आईसीसी का आखिरी बयान सामने नहीं आया है।

Virat Kohli-Rohit Sharma

Virat Kohli-Rohit Sharma

ICC Champions Trophy 2025: अगले साल होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। जिसके चलते टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था। जिसके बाद आईसीसी ने पीसीबी के सामने टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में कराने की शर्त रखी थी, हालांकि पीसीबी ने पहले तो इससे इनकार कर दिया था लेकिन बाद में शर्त के साथ हां भी कर दी थी। दूसरी तरफ अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

क्या विराट-रोहित नहीं खेल पाएंगे?

कई मीडिया रिपोर्ट्स सामने निकलकर आ रही है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 टूर्नामेंट वनडे की बजाय टी20 फॉर्मेट में हो सकती है। अगर सच में ऐसा होता है तो रोहित शर्मा और विराट कोहली का खेलना मुश्किल होगा। क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद रोहित और विराट ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब देखने वाली बात होगी कि ये टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में ही होगा या फिर बदलकर टी20 फॉर्मेट कर दिया जाएगा। हालांकि इस मामले में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

आईसीसी आखिरी फैसला आना बाकी

रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल में कराने की बात मान ली है। हालांकि इसको लेकर पाकिस्तान ने अपनी एक शर्त आईसीसी के सामने रखी थी। पाकिस्तान चाहता है कि आगे 2027 तक भारत में जितने भी आईसीसी के टूर्नामेंट होंगे उनमे पाकिस्तान भी हाईब्रिड मॉडल के तहत ही खेलेगा, यानी पाकिस्तान भी आईसीसी टूर्नामेंट के लिए भारत का दौरा नहीं करेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ